{"_id":"5d1f941b8ebc3e3cc6676954","slug":"sara-ali-khan-is-vacationing-in-london-with-mom-amrita-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल से लौटते ही मां के साथ लंदन रवाना हुईं सारा अली खान, ऐसे कर रही हैं एंजॉय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिमाचल से लौटते ही मां के साथ लंदन रवाना हुईं सारा अली खान, ऐसे कर रही हैं एंजॉय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan and Amrita Singh
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान ने हाल ही में निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म की लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में सारा के साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। इस फिल्म शूटिंग बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में हो रही थी। शूटिंग के बाद सभी स्टार्स मुंबई लौट चुके हैं। लेकिन इस बीच सारा अली खान अपनी मां के साथ अमृता सिंह के साथ वेकेशन पर निकल गई हैं।
2 of 5
Sara Ali Khan and Amrita Singh
- फोटो : instagram
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में नीचे लिखा है 'लंदन युनाइटेड किंगडम'। तस्वीर में मां-बेटी की अच्छी बॉन्डिंग नजर आ रही है।
3 of 5
sara alii khan with amrita singh
- फोटो : social media
इस तस्वीर में सारा और अमृता दोनों ही सिंपल केजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। अमृता सनग्लासेस में स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं सारा शार्ट्स में नजर आ रही हैं। वे अपने इस लुक में बहुत क्यूट लग रही हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि दोनों काफी एंजॉय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
हाल ही में सारा ने अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद अपने कोस्टार कार्तिक आर्यन और निर्देशक इम्तियाज को लिए एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में कार्तिक आर्यन के लिए लिखा, 'अपने साथ काम करते वक्त मुझे कंफरटेबल फील कराने के लिए शुक्रिया। बिना किसी लालच के मुझे इतना कुछ देने और लगातार मेरा खयाल रखने के लिए भी शुक्रिया। आपके साथ कॉफी से लेकर चाय पीने तक, मैं उम्मीद करती हूं कि ये सब हम लोग फिर से कर पाएंगे। मैं आपको इतना ज्यादा मिस करने वाली हूं जितना आप सोच भी नहीं सकते।'
विज्ञापन
5 of 5
Sara Ali Khan and Imtiaz Ali
- फोटो : instagram
सारा ने इम्तियाज अली के साथ काम करने के बारे में भी लिखा, 'फिल्म की शूटिंग खत्म। 66 दिन और कई सारी यादें। मेरे सपने को साकार करने के लिए धन्यवाद। जिस गर्मजोशी, सब्र और देखभाल से हर दिन आपने मेरी सराहना की, मैं इस चीज को काफी पसंद करती हूं। आपके साथ सेट पर होने से मुझे काफी फायदा मिलता था। मैं इन सब चीजों को मिस करूंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।