फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिलीज से पहले विवादों में फंसी सारा की डेब्यू फिल्म की शूटिंग कंप्लीट, टीम ने ऐसे मनाया जश्न

Sun, 17 Jun 2018 01:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan kedarnath shooting complete celebrate in party
Sushant singh rajput and sara ali khan

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने केक काटकर इसका जश्न मनाया। सामने आए फिल्म की रैप पार्टी के वीडियो में सारा अपने को-स्टार को केक खिलाती नजर आ रही हैं। वहीं सारा केदारनाथ के अलावा अपनी अगली फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग भी कर रही हैं। इस फिल्म में वह रणवीर सिंह के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। इसे रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म अभी से सुर्खियों में आ गई है।


 

 

And it’s a wrap for @sushantsinghrajput on movie #Kedarnath #cakecutting with the crew and #saraalikhan #abhishekkapoor #saturday #weekend #shooting #instadaily @manav.manglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

sara ali khan kedarnath shooting complete celebrate in party
sara ali khan

आपको बता दें कि सारा के इस डेब्यू सफर में काफी अड़चनें आई हैं। वह शुरुआत में ही कानूनी पचड़ों में घिरती नजर आई। दरअसल, सारा को अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ से डेब्यू करना था लेकिन इसमें आ रही मुश्किलों के बीच उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ को साइन कर लिया। इससे नाराज अभिषेक ने सारा को कोर्ट तक घसीट लिया था। 

sara ali khan kedarnath shooting complete celebrate in party
केदारनाथ, सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : HT

दरअसल सारा का काम संभालने वाली एजेंसी ने सारा की शूटिंग की डेट्स दोनों फिल्मों को दे दी थी। अभिषेक कपूर ने जब सारा की तारीखों पर दावा किया तो मध्यस्थों की मदद से कोर्ट के बाहर मामला सुलझाया गया। सैफ ने खुद अभिषेक से मिलकर किसी तरह इस मामले को सुलझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan kedarnath shooting complete celebrate in party
kedarnath

इसके बाद सारा की दोनों फिल्मों की शूटिंग एक साथ मुंबई में चलने लगी और वह डबल शिफ्ट में काम करने लगीं। जानकारों को सारा की हालत पर तरस आया क्योंकि वह अपना काम संभालने वाली एजेंसी की गलती की सजा भुगतने लगी थीं। ऐसे समय जबकि ऐक्टर साल-साल भर तैयारी करके महीनों आराम से शूट करते हैं, सारा को दो-दो फिल्मों की शूटिंग का बोझ एकसाथ उठाना पड़ रहा था। हालांकि अब उनकी फिल्म केदारनाथ की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed