{"_id":"5b25f8c64f1c1b634d8b6fec","slug":"second-day-box-office-collection-of-race-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद पर सलमान की बॉक्स ऑफिस पर चांदी, तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, जानिए दो दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईद पर सलमान की बॉक्स ऑफिस पर चांदी, तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, जानिए दो दिन का कलेक्शन
Sun, 17 Jun 2018 12:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' सिनेमाघरों में रिलीज चुकी है। फिल्म की शानदार कमाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गौरतलब है कि 'रेस 3' के रिव्यू सही न आने पर सलमान के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई थीं, लेकिन दो दिन की कमाई ने सलमान के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है।
2 of 4
ईद से एक दिन पहले रिलीज हुई 'रेस 3' ने अपने पहले ही दिन करीब 29 करोड़ रुपए की कमाई की। इसी के साथ यह साल 2018 की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है । इससे पहले 'पद्मावत' ने पहले दिन 25 करोड़ रुपए कमाए थे । वहीं दूसरे दिन यानी ईद वाले दिन फिल्म की कमाई में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई।
#Race3 hits the ball out of the park on Day 2 [Sat]... #Eid festivities give MASSIVE BOOST to its biz... Day 3 [Sun] should score BIG NUMBERS yet again... ₹ 100 cr+ weekend on the cards... Fri 29.17 cr, Sat 38.14 cr. Total: ₹ 67.31 cr. India biz.
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार 'रेस 3' अपने दूसरे दिन यानी अकेले शनिवार को करीब 38.14 करोड़ रुपए की कमाई की है। दो दिन के अंदर 'रेस 3' की कुल कमाई की बात करें तो अब तक इस फिल्म ने करीब 67.31 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म की शानदार कमाई को देखकर कुछ ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि यह फिल्म रविवार को 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा बहुत आराम से पार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि 'रेस 3' में सलमान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और डेजी शाह भी हैं । खबरों की मानें तो फिल्म को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है । फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है । फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपए कमाने होंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।