फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: शर्मिला टैगोर से हुई सारा अली खान के कान लुक की तुलना, खुशी से फूले नहीं समा रहीं अभिनेत्री

Fri, 19 May 2023 11:32 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 19 May 2023 11:32 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan reacts to her Cannes look being compared to her grand mother Sharmila Tagore see shares photos
सारा अली खान, शर्मिला टैगोर - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने हाल ही में 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। रेड कार्पेट पर चलते हुए एक्ट्रेस ने अपने ट्रेडिशनल लुक से सभी को चौंका दिया। अभिनेत्री के दूसरे दिन के लुक की तुलना उनकी दादी शर्मिला टैगोर से की गई। अब एक्ट्रेस ने इसे लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की है।

Sara Ali Khan reacts to her Cannes look being compared to her grand mother Sharmila Tagore see shares photos
सारा अली खान - फोटो : Social media

कान के रेड कार्पेट पर दूसरे दिन सारा अली खान अबू जानी संदीप खोसला की सफेद साड़ी और मोनोक्रोम हॉल्टर-नेक ब्लाउज में नजर आईं। अभिनेत्री ने साड़ी के साथ एक साधारण, लेकिन बहुत प्यारा बन हेयरडू रखा और अपने रॉयल लुक से सुर्खियां बटोरीं। सारा का यह लुक देख फैंस को उनकी दादी शर्मिला टैगोर याद आ गईं। फैंस उन्हें उनकी दादी की कॉपी बताने लगे। एक यूजर ने कमेंट किया, 'यह शामिल टैगोर का हेयर स्टाइल है।' एक अन्य ने लिखा, 'आपकी पहली तस्वीर में 60-70 के दशक की आपकी दादी शर्मिला टैगोर जी की तरह है, जो बहुत प्यारी है।

Nick Jonas: 'नेशनल जीजू' कहे जाने पर निक जोनस ने जताई खुशी, कहा- यह सुनना काफी अच्छा लगता है


 
Sara Ali Khan reacts to her Cannes look being compared to her grand mother Sharmila Tagore see shares photos
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मिला टैगोर से उनकी तुलना किए जाने पर सारा ने अपनी खुशी जाहिर की। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की और लिखा कि सौंदर्य और अनुग्रह का प्रतीक है मेरी प्यारी बड़ी अम्मा। इस तुलना की कल्पना बहुत प्यारी है।

Shalin Bhanot: शालीन भनोट का शो 'बेकाबू' होने जा रहा है बंद? अभिनेता ने चुप्पी तोड़ते हुए बताई सच्चाई


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan reacts to her Cannes look being compared to her grand mother Sharmila Tagore see shares photos
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली खान के अलावा अनुष्का शर्मा, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता और डॉली सिंह भी इस साल कान में डेब्यू कर रही हैं। 76वें फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन, डायना पेंटी, विजय वर्मा, उर्वशी रौतेला और गुनीत मोंगा भी रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाएंगे।

Raveena Tandon: अब भी दोस्त हैं रवीना-खिलाड़ी कुमार! एक्ट्रेस ने अक्षय-शिल्पा को लेकर भी खोले दिल के राज


 
विज्ञापन
Sara Ali Khan reacts to her Cannes look being compared to her grand mother Sharmila Tagore see shares photos
जरा हटके जरा बचके - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वह अगली बार फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आएंगी, जिसमें वह विक्की कौशल के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बानी यह फिल्म दो जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास अनुराग बसु की 'मेट्रो इन दिनों' भी है, जिसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। रोमांटिक ड्रामा में अनुपम खेर और नीना गुप्ता भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Nawazuddin Siddiqui: कभी वॉचमैन की नौकरी करते थे नवाजुद्दीन, कस्बे से निकलकर ऐसे तय किया बॉलीवुड तक का सफर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed