बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स का बोलबाला चल रहा है। कभी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान तो कभी शाहिद कपूर की बेटी मीशा। कभी श्रीदेवी की बेटी जान्ह्वी कपूर तो कभी सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान। कुछ स्टार किड्स तो बॉलीवुड में एंट्री करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं और उनमें सबसे पहला नाम है सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान का लेकिन सारा ने डेब्यू से पहले ही इंडस्ट्री के तीन बड़े सुपरस्टार्स से पंगा ले लिया है।
बॉलीवुड में डेब्यू से पहले सलमान, सनी और आमिर से पंगा ले चुकी है सैफ की बेटी, ये रही वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां इंडस्ट्री में हर कोई सलमान, शाहरुख और आमिर खान के साथ काम करना चाहता हैं वहीं सारा ने इन लोगों के साथ काम करने से मना कर दिया है। 'केदारनाथ' फिल्म के लिए सारा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के तीन बड़े स्टार्स के साथ पंगा ले लिया है। खबर है कि सारा ने सलमान खान की एक फिल्म छोड़ दी है। इस फिल्म से सलमान के जीजा आयुष की बॉलीवुड में एंट्री होने वाली थी।
सूत्रों की मानें तो सारा ने अपनी दूसरी फिल्म एकता कपूर के साथ साइन कर ली है। हालांकि सलमान खान ने अभी इस बात पर अपनी कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है लेकिन सारा के इस कदम से कहीं न कहीं सलमान उनसे गुस्सा जरूर हो सकते हैं।
वैसे इससे पहले सारा ने सनी देओल का ऑफर भी ठुकरा दिया था। सनी उन्हें अपने बेटे करण देओल के साथ फिल्म 'पल पल दिल के पास' में लेना चाहते थे लेकिन सारा ने बॉलीवुड डेब्यू के लिए अभिषेक कपूर की फिल्म को ही चुना। वहीं सबसे पहले खबर थी कि सारा करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से डेब्यू करेंगी लेकिन फिल्म में दो लीड हीरोइन होने की वजह से सारा ने इस फिल्म को करने से साफ मना कर दिया था।
पढ़ेंः फिल्म 'मणिकर्णिका' में ऐसे लुक में दिखाई देंगी अंकिता लोखंडे, शेयर की फोटो
इसके अलावा आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के लिए भी सारा अली खान का नाम सामने आया था लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया। वहीं खबरें ये भी थीं कि सारा ऋतिक रोशन की फिल्म से डेब्यू करेंगी लेकिन ये बातें भी अफवाह बन गईं। सारा ने इंडस्ट्री के इन सभी बड़े स्टार्स को छोड़कर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म करने का फैसला किया। अब देखना ये होगा कि उनका ये फैसला कितना सही हो पाता है।