{"_id":"5ff5c042a04af65c0a1ec097","slug":"sara-ali-khan-school-days-story-when-she-did-a-mischievous-act-in-the-class","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब स्कूल में इस शरारत की वजह से सारा अली खान को पड़ी थी प्रिंसिपल की डांट, होने वाली थीं सस्पेंड लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब स्कूल में इस शरारत की वजह से सारा अली खान को पड़ी थी प्रिंसिपल की डांट, होने वाली थीं सस्पेंड लेकिन...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 06 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान इन दिनों अपनी लेटेस्ट फिल्म 'कुली नंबर वन' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म हो या सोशल मीडिया सारा सुर्खियां बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलक भी फैंस को दिखाती रहती हैं। वहीं फैंस भी अपनी इस बबली स्टार के बारे में बातें जानना पसंद करते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं सारा अली खान के स्कूल के दिनों के कहानी के बारे में। आखिर स्कूल के समय में किस तरह की स्टूडेंट हुआ करती थीं सारा अली खान?
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Instagram - saraalikhan95 Verified
सैफ अली खान की बेटी सारा की पढ़ाई लिखाई काफी शानदार तरीके से हुई है। उन्होंने स्कूली पढ़ाई बेसेंट मॉन्टेसेरी स्कूल मुंबई और धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मुंबई से की है। इसके बाद सारा अली खान ने 2016 में न्यूयॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन किया। अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए सारा ने वो किस्सा शेयर किया था जब उनकी हरकतों की वजह से उनके स्कूल से सस्पेंड तक होने की नौबत आ गई थी।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
स्कूल के दिनों में तो सभी मस्ती करते हैं, लेकिन सारा अली खान कुछ ज्यादा ही शरारती थीं। एक इंटरव्यू में सारा ने बताया था कि एक बार उन्होंने क्लास में पंखे की पंखियों पर गोंद रख दिया था। ऐसे में जैसे ही क्लास का पंखा ऑन हुआ तो पूरा गोंद क्लास में फैल गया। सारा की इस शैतानी पर उनकी प्रिंसिपल नाराज हो गईं और उनसे बार बार ये ही सवाल पूछ रहीं थीं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। इस पर सारा का कहना था कि उनके पास तो कोई जवाब ही नहीं था। हालांकि बाद में उनकी प्रिंसिपल ने उनकी इस मस्ती को माफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान, सैफ अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने कहा कि स्कूल के दिनों में उन्हें इस बात का कभी एहसास ही नहीं हुआ कि वो एक स्टार की बेटी हैं। सारा के मुताबिक उनके पिता सैफ हमेशा उनसे पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए ही कहते थे। सारा के फिल्मों में आना भी अचानक ही हुआ था। वो अपनी मां अमृता के साथ हैलो मैगजीन के फोटो शूट के लिए गईं थीं जहां उनकी तस्वीर अपनी मां के साथ कवर मैगजीन पर छपी थी। इसके बाद उन्हें मॉडलिंग के ऑफर आने लगे। हालांकि तब अमृता ने उनसे कहा कि पहले पढ़ाई पूरी करो फिर फिल्मों में आना।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की बात करें तो सारा ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फिमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। केदारनाथ के अलावा सारा 'सिंबा' और 'लव आज कल ' में नजर आ चुकी हैं। सारा बहुत जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। दर्शकों को सारा की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।