फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन को बहुत मिस कर रही हैं सारा अली खान, इमोशनल पोस्ट में लिखी दिल की बात

Tue, 02 Jul 2019 01:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 02 Jul 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan share emotinal post for kartik aaryan and Imtiaz Ali
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन निर्देशक इम्तियाज अली की 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म लव आजकल की सीक्वेल की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में चल रही थी। इस दौरान दोनों स्टार्स की कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें दोनों की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया गया। अब सारा और कार्तिक अपने-अपने घर जा चुके हैं लेकिन इस बीच सारा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कार्तिक के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है।

sara ali khan share emotinal post for kartik aaryan and Imtiaz Ali
कार्तिक आर्यन, सारा अली खान और इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद सारा अली खान अपने कोस्टार कार्तिक आर्यन और निर्देशक इम्तियाज को काफी मिस कर रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में कार्तिक आर्यन के लिए लिखा, 'अपने साथ काम करते वक्त मुझे कंफरटेबल फील कराने के लिए शुक्रिया। बिना किसी लालच के मुझे इतना कुछ देने और लगातार मेरा खयाल रखने के लिए भी शुक्रिया। आपके साथ कॉफी से लेकर चाय पीने तक, मैं उम्मीद करती हूं कि ये सब हम लोग फिर से कर पाएंगे। मैं आपको इतना ज्यादा मिस करने वाली हूं जितना आप सोच भी नहीं सकते।'
sara ali khan share emotinal post for kartik aaryan and Imtiaz Ali
Sara Ali Khan and Imtiaz Ali - फोटो : instagram
सारा ने इम्तियाज अली के साथ काम करने के बारे में भी लिखा, 'फिल्म की शूटिंग खत्म। 66 दिन और कई सारी यादें। मेरे सपने को साकार करने के लिए धन्यवाद। जिस गर्मजोशी, सब्र और देखभाल से हर दिन आपने मेरी सराहना की मैं इस चीज को काफी पसंद करती हूं। आपके साथ सेट पर होने से मुझे काफी फायदा मिलता था। मैं इन सब चीजों को मिस करूंगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It's a WRAP!! 66 days & a million memories ❤️🌈 Thank you @imtiazaliofficial for making my dream come true🤗🤩 I truly appreciate your warmth, patience and consideration with me every single day. Being on your set has been a privilege that I will always cherish and already miss🙏🏼 🎈 Thank you @kartikaaryan for instantly making me comfortable with you, for selflessly giving and for consistently looking out for me. From coffee’s about you to chai’s with you, I wish we could do it all over again ☕️ 🧿💓 I’m going to miss you more than you know and more than I can admit 🤭🤦🏻♀️ Imtiaz Ali’s next with @kartikaaryan and @randeephooda. ‬ ‪Releasing on 14th Feb 2020. Presented by @officialjiocinema , #DineshVijan’s @maddockfilms , @imtiazaliofficial & @reliance.entertainment @wearewsf

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan share emotinal post for kartik aaryan and Imtiaz Ali
शूट के दौरान इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन स्टारर इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरा होने का ऐलान सबसे पहले रणदीप ने ही किया। पूरे 66 दिनों तक चली इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा और कार्तिक को मुंबई, उदयपुर और हिमाचल प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर अलग अलग लुक्स के साथ देखा गया।

विज्ञापन
sara ali khan share emotinal post for kartik aaryan and Imtiaz Ali
कार्तिक- सारा की फिल्म का शूट हुआ खत्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

अगले साल वैलेंटाइन्स के दिन 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही इस फिल्म का अभी तक नामकरण नहीं हुआ है। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक प्रेमी युवक से लेकर एक अधेड़ इंसान तक के किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में कार्तिक आर्यन ने कुछ सीन्स के लिए मूंछें भी रखी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed