फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमृता सिंह के जन्मदिन पर सारा अली खान ने खास अंदाज में दी बधाई, फैंस को पसंद आ रहा मां-बेटी का प्यार

Tue, 09 Feb 2021 05:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 09 Feb 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan share photos on Amrita Singh 63rd Birthday and fans are loving it
सारा अली खान, अमृता सिंह - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के 63वें जन्मदिन पर बेहद ही प्यारी तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मां को खास अंदाज में बधाई दी। इस खास तस्वीर में सारा और अमृता नीले रंग के कपड़े में नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इन तस्वीरों पर फैंस ढेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं।

Sara Ali Khan share photos on Amrita Singh 63rd Birthday and fans are loving it
सारा अली खान, अमृता सिंह, इब्राहिम खान - फोटो : Instagram

सारा अली खान ने मां अमृता के जन्मदिन पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आपको जन्मदिन की बधाईं मेरी दुनिया। मेरा आईना, मेरी ताकत और मेरी प्रेरणा बनने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। मैं आपको ढेर सारा प्यार करती हूं'। सारा अली खान की इस तस्वीर पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। सारा ने कई तस्वीरें साझा की है जिसमें से एक तस्वीर में वो अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं और दूसरे तस्वीर में वो अपने मां के अलावा भाई के साथ भी नजर आ रही हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

Sara Ali Khan share photos on Amrita Singh 63rd Birthday and fans are loving it
सारा अली खान - फोटो : Instagram

सारा अली खान की इस तस्वीर को अभी तक 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। उनकी तस्वीरें फैंस के बीच काफी वायरल होती हैं। हाल ही में उनकी मालदीव वेकेशन की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आईं थीं। इस वेकेशन के लिए भी सारा मां अमृता और भाई इब्राहिम के साथ ही मालदीव पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan share photos on Amrita Singh 63rd Birthday and fans are loving it
मां और भाई के साथ सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

गौरतलब है कि सारा अमृता और सैफ की बेटी हैं, लेकिन अपने पिता से कहीं ज्यादा सारा अपनी मां के करीब हैं। सैफ और अमृता साल 2004  में अलग हो गए थे। इसके बाद से ही सारा अमृता के साथ रहने लगी। हालांकि सारा अपने पिता सैफ से मिलने के लिए भी अक्सर पटौदी पैलेस जाती रहती हैं। वहीं सैफ भी तैमूर के अलावा अपने दोनों बच्चों इब्राहिम और सारा का काफी ख्याल रखते हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan share photos on Amrita Singh 63rd Birthday and fans are loving it
सारा अली खान - फोटो : Instagram

फिल्मो की बात करें तो सारा आखिरी बार फिल्म 'कुली नंबर वन' में वरुण धवन के साथ नजर आईं थीं। इस फिल्म को दर्शकों से वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी जिसकी उम्मीद थी। वहीं सारा और कार्तिक की फिल्म 'लव आज कल' ने भी बड़े पर्दे पर औसत कमाई की थी। ऐसे में सारा को अपनी अगली फिल्म 'अतरंगी रे' से काफी उम्मीदे हैं। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। वहीं सारा के साथ धनुष और अक्षय कुमार फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed