बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आती हैं। इसी बीच अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक और पोस्ट साझा किया है जो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि सारा समंदर किनारे चिल करती नजर आ रही हैं। फैंस को सारा का यह लुक काफी पसंद आ रहा है और वे जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सारा अली खान समंदर किनारे मस्ती करती आईं नजर, तस्वीरें हो रहीं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एकदम कूल अंदाज में दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देख सकते हैं कि सारा साइड पोज दे रही हैं वहीं दूसरी तस्वीर में सारा ने सुकून से भरे एक योगा पोस्चर करते हुए पोज दिया है। एक ओर जहां सारा के टॉप पर चिल लिखा है तो वहीं सारा ने भी एक मजेदार कैप्शन लिखा है। सारा की तस्वीर के साथ साथ फैंस को उनका कैप्शन भी खूब लुभा रहा है।
सारा ने कैप्शन में लिखा कि हकूना मटाटा, मतलब कोई टेंशन नहीं। सारा का यह कूल कैप्शन तस्वीरों के साथ अच्छा मेल खा रहा है। इस दौरान सारा ने शार्ट्स और टी-शर्ट पहनी है जिसमें वो काफी कूल दिख रही हैं। दोनों ही तस्वीरों में सारा का ग्लैमरस लुक देखने लायक है।
सारा की यह पोस्ट पर फैंस ने काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी है और सारा का यह लुक उन्हें खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि पोस्ट शेयर करने के कुछ समय बाद ही लगभग 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। सारा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोविंग है और सारा की तस्वीरों पर लोग खूब प्यार दिखाते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा के हाथ में कई बड़े प्रोजक्ट हैं। वो आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। खिलाड़ी अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष भी उनके साथ फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इसकी रिलीज डेट 6 अगस्त को तय की गई है। इससे पहले सारा वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आईं थीं।