फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दानिश जेहन की मौत के बाद टूट गया सारा का दिल, सोशल मीडिया पर ऐसे जाहिर किया दुख

Sun, 23 Dec 2018 09:41 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sun, 23 Dec 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan shared Mourning to Danish Zehen death on social media
Danish Zehen Sara Ali Khan - फोटो : Instagram
छोटे पर्दे के रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' के कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर दानिश जेहन के अचानक निधन से उनके फैंस के बीच शोक का माहौल है। बीते बुधवार को उनकी कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। 21 साल के दानिश जेहन के निधन के बाद टीवी की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया। वहीं अब सारा अली खान ने भी उनके निधन पर अपना दुख प्रकट किया है। 
Sara Ali Khan shared Mourning to Danish Zehen death on social media
Danish Zehen Sara Ali Khan - फोटो : Instagram
अभिनेता सैफ अली खान की बेटी और अभिनेत्री सारा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दानिश के शो का एक वीडियो शेयर करते हुए उनके निधन पर दुख प्रकट किया। शो के इस वीडियो में सारा अली खान गेस्ट के तौर पर है, और इस शो में दानिश जेहन ने सारा अली खान को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

R.I.P Danish Zehen ❤️🖤❤️🖤❤️🖤

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

Sara Ali Khan shared Mourning to Danish Zehen death on social media
Danish Zehen - फोटो : social media
बात करें वीडियो की तो इस वीडियो में आप देखेंगे कि दानिश सारा अली खान के सामने शर्टलेस होकर उन्हें गुलाब का फूल दे रहे हैं। दानिश के चेहरे पर मासूमियत भरी मुस्कान देखकर वीडियो में मौजूद सभी लोग उन्हें देखकर इंप्रेस हो जाते हैं। यहां तक कि सारा अली खान भी काफी खुश नजर आ रही हैं। दानिश के निधन की जानकारी विकास गुप्ता ने सोशल मीडिया पर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan shared Mourning to Danish Zehen death on social media
Vikas Gupta - फोटो : file photo
विकास ने इंस्टाग्राम पर दानिश की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'दानिश तू हमेशा जहन में रहेगा। मैं बाकी के हाउसगेस्ट्स से यह कैसे कहूं कि अब तुम नहीं लौट रहे। तुम Ace Of Space के कलर्ड हेयर किंग #Coolestbadboi हो। जब मैंने तुम्हें पड़े हुए देखा तो तुम बच्चे की तरह दिख रहे थे और ऐसा लग रहा था कि तुम अब बस उठने वाले हो। तुम काफी दूर चले गए, लेकिन तुम हमेशा मेरे जहन #Zehen में रहोगे। यह शब्द सिखाने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।' 
 
विज्ञापन
Sara Ali Khan shared Mourning to Danish Zehen death on social media
Danish Zehen - फोटो : social media
गुरुवार को मुंबई में दानिश का जनाजा निकला और उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके जनाजे में सैकड़ों लोग और फैंस शामिल हुए। आपको बता दें कि मुंबई की मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखने वाले दानिश जेहन ने विकास गुप्ता के शो Ace of Space में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed