इन दिनों कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अनीस बाज्मी द्वारा निर्देशित की गई इस फिल्म ने पहले ही दिन 14 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। वहीं, अब जल्द ही यह हॉरर कॉमेडी 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है। यह फिल्म 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल है। इस फिल्म में तब्बू और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'भूल भुलैया' और 'भूल भुलैया 2' में मंजुलिका का किरदार निभाने के लिए विद्या और कियारा पहली पसंद नहीं थीं। इनसे पहले दूसरी अभिनेत्रियों को रोल ऑफर किया गया था, जो उन्होंने ठुकरा दिया। बाद में विद्या और कियारा इस फिल्म का हिस्सा बनीं।
Bhool Bhulaiyaa 2: विद्या बालन और कियारा नहीं थीं ‘मंजूलिका’ के लिए पहली पसंद, इन अभिनेत्रियों ने ठुकरा दिया था ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय
रिपोर्ट्स की मानें तो 'भूल भुलैया' में अवनी का किरदार सबसे पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर किया गया था। लेकिन अभिनेत्री ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। उनका कहना था कि वह हॉन्टेड रोल नहीं करना चाहती हैं।
रानी मुखर्जी
ऐश्वर्या राय के बाद रानी मुखर्जी के पास अवनी का किरदार निभाने का ऑफर गया था, लेकिन रानी ने भी मना कर दिया। हालांकि उनके इस ऑफर को ठुकराने के पीछे की वजह सामने नहीं आई। इसके बाद मेकर्स विद्या बालन के पास पहुंचे और उन्होंने अवनि बनने के लिए हां कह दिया।
कटरीना कैफ
मेकर्स ने कटरीना कैफ को भी इस फिल्म का हिस्सा बनाने की कोशिश की थी। लेकिन वह कटरीना के पास 'भूल भुलैया' में अमीषा पटेल के किरदार राधा के लिए पहुंचे थे। कटरीना सेकेंड रोल प्ले नहीं करना चाहती थीं और उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया।
सारा अली खान
सारा अली खान 'भूल भुलैया 2' के लिए पहली पसंद थी। उनके पास सबसे पहले फिल्म का ऑफर गया था, लेकिन उन्होंने दूसरे प्रोजेक्ट्स के चलते इस फिल्म को मना कर दिया। वहीं, कार्तिक आर्यन और सारा अली खान 'लव आज कल 2' में साथ नजर आ चुके हैं।