बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। बीती रात सारा अली खान दिल्ली में आयोजित एक फैशन शो में रैप वॉक करती नजर आई थीं। इस दौरान ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन कुछ लोगों को सारा का वॉक करने का अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और अब वह उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
Sara Ali Khan: सारा ने किया ऐसा रैंप वॉक की आ गईं ट्रोल्स के निशाने पर, मिली उर्फी से ट्रेनिंग लेने की सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सारा अली खान ने डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक की ड्रेस को पहना था और वह शो स्टॉपर थीं। ऐसे में जब सारा रैंप पर आईं, तो उनका लुक सबको बहुत पसंद आया। लेकिन अपने वॉक करने के चलते वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर सारा के वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स उनके चलने के तरीके और चेहरे के हाव-भाव को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, सारा ने भी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)
सारा अली खान के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'ओवरएक्टिंग की दुकान', तो दूसरे ने कहा, 'इतने सीरियस क्यों हैं।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'बहुत नर्वस हैं, यहां तो अच्छी एक्टिंग कर लो।' एक ने सवाल ही पूछ लिया और लिखा, 'पहली बार रैंप वॉक कर रही हैं क्या?' एक अन्य ने कहा, ‘आत्मविश्वास की कमी है। चलने का अंदाज भी फनी है। एक ने तो सारा को उर्फी से ट्रेनिंग लेने की सलाह दे दी और लिखा, 'उर्फी जावेद से ट्रेनिंग लो, वो बिना कपड़ों के भी आत्मविश्वास के साथ पब्लिक के बीच चल सकती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Voompla (@voompla)
सारा अली खान की बात करें तो वह हाल में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने साउथ स्टार विजय देवरकोंडा को अपना क्रश बताया था। इस बात को लेकर वह सुर्खियों में भी बनी रही थीं। वहीं, उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा 'गैसलाइट' फिल्म में चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मेस्सी के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा सारा विक्की कौशल के साथ भी एक फिल्म में दिखाई देंगी, जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।