लंबे समय बाद सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने लिए कुछ वक्त निकालकर श्रीलंका पहुंची थीं। श्रीलंका में सारा अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ गई थीं। फिलहाल सारा वापस मुंबई लौट आई हैं। मुंबई आते ही सारा ने श्रीलंका की कुछ तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में सारा स्वीमिंग पूल के अंदर नारियल पानी और कॉफी पीती हुए नजर आईं। सारा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
कार्तिक से ब्रेकअप की खबरों के बीच श्रीलंका से लौटीं सारा अली खान , शेयर की बोल्ड तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों को सारा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। खास बात है कि इन तस्वीरों को साझा करते हुए सारा ने एक खास कैप्शन भी लिखा। सारा का यह कैप्शन उनकी तस्वीरों पर एकदम सटीक बैठता है। सारा ने लिखा- 'श्रीलंका में लेडी।' तस्वीरों में सारा बिकिनी पहनी हुई हैं।
एक तस्वीर में सारा पूल के अंदर नारियल पानी पीती नजर आईं तो वहीं दूसरी तस्वीर में कॉफी। इस तस्वीर के आसपास का नजारा भी काफी सुंदर है। कुछ तस्वीरों में सारा दोस्तों के साथ घूमते हुए दिखाई दीं। ब्रेकअप की खबरों के बीच सारा की यह तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सारा और कार्तिक के ब्रेकअप की वजह एक दूसरे को समय ना दे पाना है। आपको बता दें, सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर वन' में नजर आएंगी तो वहीं कार्तिक 'पति पत्नी और वो' फिल्म में। सारा और कार्तिक ने हाल ही में 'लव आजकल 2' की शूटिंग खत्म की है।
आपको बता दें, कार्तिक आर्यन अक्सर सारा अली खान के साथ स्पॉट किए जाते रहे हैं। दोनों के घरवाले भी एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बीते दिनों जब सारा और कार्तिक साथ दिखे तो फोटोग्राफर्स ने उनकी तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया। इसके बाद कार्तिक ने उन्हें मना करते हुए कहा था कि दोनों की साथ में तस्वीरें न लें।
जाह्नवी कपूर के दुपट्टे पर प्राइज टैग लगा देख यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- 'बहुत जल्दी में थी'