{"_id":"5d7ef3b08ebc3e0164407245","slug":"sara-ali-khan-visiting-kartik-aaryan-house-here-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो के बाद कार्तिक के घर के बाहर स्पॉट हुईं सारा अली खान, शॉर्ट्स पहने ऐसा था लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वायरल वीडियो के बाद कार्तिक के घर के बाहर स्पॉट हुईं सारा अली खान, शॉर्ट्स पहने ऐसा था लुक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के अफेयर की खबरें जोरों पर हैं। आए दिन यह दोनों सितारे एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। इस बीच सारा और कार्तिक की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी। दोनों ने हाल ही में निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' के सीक्वल की शूटिंग को खत्म किया है।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
शूटिंग के दौरान भी कार्तिक खुद सारा को एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थे। अब इस बार सारा को कार्तिक के घर के बाहर कैमरे में कैद किया गया। कार्तिक से मिलने पहुंचीं सारा कैजुअल लुक में दिखीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक जैकेट के साथ ब्लैक शॉर्ट कैरी किए। साथ ही पिंक कलर की चप्पल पहनी हुई थी। मिनिमल मेकअप लुक में सारा ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था।
3 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
बॉलीवुड के गलियारों में ऐसी चर्चा है कि सारा और कार्तिक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि दोनों ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पिछले दिनों सारा का कार्तिक के साथ एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में कार्तिक, सारा को बारिश से बचाने के लिए खुद छाता पकड़े हुए थे। बता दें कि सारा अली खान ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में खुलासा किया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
पिछले दिनों सारा का 6 साल पुराना एक वीडियो सामने आया। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सारा ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। साथ ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी। सारा का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो अपने ग्रेजुएशन डे पर पहुंचीं।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा को चियर करने के लिए उनके माता-पिता अमृता सिंह और सैफ अली खान भी साथ नजर आए। सारा का ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। सारा को ग्रेजुएशन की डिग्री नीता अंबानी ने दी। नीता के साथ आमिर खान भी स्टेज पर नजर आएं। सारा डिग्री लेते हुए काफी खुश नजर आ रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।