फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2022: फिल्ममेकर अमृतपाल बिंद्रा की पार्टी में सेलेब्स ने लगाए चार चांद, सारा ने शेयर कीं इनसाइड फोटोज

Tue, 25 Oct 2022 10:36 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 25 Oct 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
Sara wishes Happy Diwali while posting a bunch of pictures clicked at Amritpal Bindra party
सारा, जान्हवी और अनन्या - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में दिवाली पार्टी रखने का चलन बहुत पुराना है। अमिताभ बच्चन से लेकर करण जौहर तक कई सितारे अपने दोस्तों के लिए दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं। इन पार्टीज में सेलेब्स अपनी डिजाइनर ड्रेसेस और खूबसूरत मेकअप के साथ अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही दिवाली से पहले फिल्ममेकर अमृतपाल बिंद्रा के घर में भी हुआ। इनकी दिवाली पार्टी में सारा अली खान, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर और वरुण धवन सहित कई सितारों ने शिरकत की। वहीं, सारा अली खान ने अपने फैन्स को एक पोस्ट के जरिए दिवाली गिफ्ट दिया।

Sara wishes Happy Diwali while posting a bunch of pictures clicked at Amritpal Bindra party
जाह्नवी, करण, सारा, अनन्या - फोटो : इंस्टाग्राम

सारा ने प्री-दिवाली पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में उनके दोस्त और साथ में अभिनेत्री अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर भी हैं। फोटोज में सारा अली खान, अनन्या और जान्हवी तीनों ही एथिनिक ड्रेस में दिखीं। फैंस ने इन तस्वीरों पर कमेंट कर अपने अरमान जाहिर करना शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर यूजर ने तीनों के ही लुक्स की तारीफ की। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "सारा जी आपको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, "आप बहुत सुंदर लग रही हैं।"

Sara wishes Happy Diwali while posting a bunch of pictures clicked at Amritpal Bindra party
इब्राहिम और सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम पर सामने आईं इन तस्वीरों में सारा अली खान बेज-लाल लहंगे में हैं, जबकि अनन्या ने चमकीले लाल रंग की साड़ी और जान्हवी ने सिल्वर रंग की साड़ी पहनी है। फोटो में तीनों अभिनेत्रियां एक साथ पोज देते हुए और अपनी किलर स्माइल से लोगों पर बिजलियां गिरा रही हैं। इन तीनों के अलावा सारा ने उनके भाई इब्राहिम अली खान, अभिनेता वरुण धवन और फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, "दिवाली की बहुत शुभकामनाएं। सभी को ढेर सारा प्यार और समृद्धि मिले।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara wishes Happy Diwali while posting a bunch of pictures clicked at Amritpal Bindra party
वरुण धवन, सारा और इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

पिछले हफ्ते से बॉलीवुड के कई सितारों ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया है, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, मनीष मल्होत्रा, कृति सेनन, रमेश तौरानी, आनंद पंडित और भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों के नाम शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed