फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SAROJ KHAN: 30 साल बड़े शख्स से शादी के लिए मुस्लिम बन गई थीं 'सरोज खान', बच्चों के जन्म के बाद पति ने छोड़ दिया अकेला

Mon, 22 Nov 2021 02:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 22 Nov 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
SAROJ KHAN Birth Anniversary: Why did Saroj Khan convert to Islam know details
सरोज खान - फोटो : Social Media

2000 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफर कर चुकीं सरोज खान का आज जन्मदिन है। हालांकि पिछले साल 3 जुलाई को सरोज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सरोज खान ने बॉलीवुड की हर बड़ी अभिनेत्री को अपने डांस मूव्स पर नचवाया है। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, ऐश्वर्या जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों ने उन्हें अपना डांस गुरू माना। 40 साल के करियर में सरोज खान ने तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी जीता। प्रोफेशनल लाइफ में सरोज भले ही कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं हों लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी तकलीफों से भरी हुई रही। महज 13 साल की उम्र में सरोज खान की शादी हो गई। चलिए आपको बताते हैं सरोज की जिंदगी की कुछ अनकही बातें...

SAROJ KHAN Birth Anniversary: Why did Saroj Khan convert to Islam know details
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सरोज खान नहीं था असली नाम
सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। सरोज के पिता का नाम किशनचंद सद्धू सिंह और मां का नाम नोनी सद्धू सिंह था। विभाजन के बाद सरोज खान का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया। सरोज ने महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

SAROJ KHAN Birth Anniversary: Why did Saroj Khan convert to Islam know details
Madhuri Dixit and Saroj Khan - फोटो : social media

सोहनलाल से शादी के लिए कबूल किया इस्लाम
स्कूल जाने की उम्र में सरोज ने सोहनलाल से शादी कर ली थी। उस वक्त वे नहीं जानती थीं कि सोहनलाल पहले से शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता हैं। दोनों की उम्र में 30 साल का फासला था। शादी के वक्त सरोज की उम्र 13 साल थी। सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'मैं उन दिनों स्कूल में पढ़ती थी तभी एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया था और मेरे शादी हो गई थी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
SAROJ KHAN Birth Anniversary: Why did Saroj Khan convert to Islam know details
बॉलीवुड सितारों के साथ सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी करियर सुपरहिट रहा
1974 में आई 'गीता मेरा नाम' पहली फिल्म थी, जिसमें सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। 'मिस्टर इंडिया' में हवा-हवाई (1987) और 1988 में आई 'तेजाब' में एक दो तीन डांस नंबर ने सरोज खान की किसम्त बदल दी। इसके बाद सरोज खान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक डांस नंबर दिए। उन्होंने बड़ी हीरोइनों को अपनी ऊंगलियों पर नचाया।

विज्ञापन
SAROJ KHAN Birth Anniversary: Why did Saroj Khan convert to Islam know details
Saroj Khan - फोटो : Social Media

सरोज खान ने जब पहले बेटे को जन्म दिया तब उन्हें अपने पति की पहली शादी के बारे में पता चला। 1965 में उनकी दूसरे बच्चे का जन्म हुआ, जो 8 महीनों बाद ही गुजर गया। जब सोहनलाल ने सरोज के दोनों बच्चों को अपना नाम देने से इनकार किया तब दोनों की राहें अलग हो गईं। दोनों की शादी महज 4 साल ही चली। इस्लाम कबूलने को लेकर एक बार सरोज खान ने कहा था कि 'मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया था। मुझे इस्लाम धर्म से प्रेरणा मिलती है। मुझपर कोई दवाब नहीं था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed