फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मास्टरजी' सरोज खान ने अपनी ही बायोपिक की क्यों की मुखालिफत, जानिए कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस से

Tue, 28 Jul 2020 12:00 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 28 Jul 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Saroj Khan own biopic know from choreographer Terence Lewis
टेरेंस लुईस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाने वाले हैं। यह खबर तब सामने आई जब कुछ समय पहले सरोज खान का देहांत हुआ। अब इस बारे में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने बताया है कि उनकी बातचीत भी इस बारे में  सरोज खान से हुई थी। टेरेंस के मुताबिक सरोज अपनी बायोपिक बनाने के खिलाफ थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि ये काफी विवादास्पद फिल्म होगी।

Saroj Khan own biopic know from choreographer Terence Lewis
सरोज खान - फोटो : ट्विटर

टेरेंस इस समय टीवी के एक डांस रियलिटी शो में मलाइका अरोड़ा और गीता कपूर के साथ जज की भूमिका निभा रहे हैं। शो की तैयारियों के बारे में उन्होंने बताया कि ऐसे समय में सभी को बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता है। शो के एक ताजा एपीसोड में सरोज खान को श्रद्धांजलि दी गई है। इस मौके पर कुछ पुरानी बातों को याद करते हुए टेरेंस ने बताया कि उन्होंने सरोज खान और वैभवी मर्चेंट के साथ एक शो में जज के रूप में काम किया था।

Saroj Khan own biopic know from choreographer Terence Lewis
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

टेरेंस बताते हैं कि इस दौरान हुई मुलाकातों में उन्होंने सरोज खान के निजी जीवन को भी जाना। टेरेंस तब चाहते थे कि वह सरोज के जीवन पर एक फिल्म बनाएं। लेकिन, इसके लिए खुद सरोज ज्यादा उत्साहित नहीं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saroj Khan own biopic know from choreographer Terence Lewis
सरोज खान - फोटो : सोशल मीडिया

टेरेंस ने कहा, 'उन्होंने मुझसे खुद कहा था कि अगर उनके जीवन पर कोई फिल्म बनती है तो वह बहुत 'स्कैंडलस' होगी। वह 14 वर्ष की आयु में ही गर्भवती हो गई थीं। जिस दिन उन्होंने अपनी बच्ची को जन्म दिया और उसी दिन उसे खो दिया। इसके अलावा भी वह अपने जीवन में बहुत कठिनाइयों से गुजरी थीं। एक पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में निर्मला देवी से सरोज खान बन कर अपनी पहचान बनाना उनके लिए बहुत मुश्किल रहा।'

विज्ञापन
Saroj Khan own biopic know from choreographer Terence Lewis
टेरेंस लुईस - फोटो : सोशल मीडिया

टेरेंस पिछले तीन साल से एक पटकथा को लिखने पर काम कर रहे हैं जो एक कोरियोग्राफर पर ही आधारित है। हालांकि उनकी यह कहानी काल्पनिक रहेगी। उन्हें आशा है कि इस फिल्म को वह अगले साल बना सकते हैं। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही सरोज खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी बेटी सुकैना खान ने खुलासा किया था कि उनके जीवन पर कई लोग फिल्म बनाने के लिए तैयार थे जिसमें रेमो डिसूजा सबसे आगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed