फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: वीकएंड पर 'अवतार 2' ने फिर मारा छक्का, दूसरे दिन 'सर्कस' की कमाई का हाल जान लगेगा झटका

Sun, 25 Dec 2022 08:57 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 25 Dec 2022 08:57 AM IST
विज्ञापन
Saturday box office report ranveer singh cirkus avatar 2 ajay devgn drishyam 2 collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सिने-प्रेमियों के लिए वीकएंड बेहद खास होता है। इस दौरान उनको हर नई आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार होता है। और इस शनिवार को तो सिने-प्रेमी क्रिसमस ईव एंजॉय करते हुए फिल्में देखना भी पसंद करते हैं। बीते शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस रिलीज हुई है। रिलीज से पहले फैंस में इस फिल्म को लेकर बहुत क्रेज था। लेकिन लोगों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई है। इसके अलावा अभी अवतार 2 और दृश्यम सिनेमाघरों में डटी हुई हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस शनिवार कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Saturday box office report ranveer singh cirkus avatar 2 ajay devgn drishyam 2 collection
सर्कस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सर्कस
रोहित शेट्टी की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है, लेकिन सर्कस देखने के बाद दर्शकों के हाथ सिर्फ निराशा लगी है। सर्कस का पहले दिन का कलेक्शन बेहद निराश करने वाला था, वहीं दूसरे दिन भी कमाई में कुछ खास अंतर देखने को नहीं मिला है। फिल्म ओपनिंग डे पर महज 6.75 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी थी। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने 6.75 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 13.50 करोड़ हो गया है। 


इसे भी पढ़ें- Avatar 2 Box Office Collection: दूसरे शनिवार को 'अवतार 2' का धमाल, फिल्म के कलेक्शन में आया जबरदस्त उछाल
Saturday box office report ranveer singh cirkus avatar 2 ajay devgn drishyam 2 collection
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अवतार 2
'अवतार द वे ऑफ वॉटर' दुनियाभर के साथ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। पहले हफ्ते में जबरदस्त कलेक्शन के बाद यह फिल्म दूसरे वीकएंड पर भी दमदार कमाई कर रही है। देशभर में इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। शुक्रवार को 12.85 करोड़ का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म के बिजनेस में शनिवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने नौवें दिन 21 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 227.45 करोड़ हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday box office report ranveer singh cirkus avatar 2 ajay devgn drishyam 2 collection
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दृश्यम 2
अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 2' ने पिछले महीने 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज होने के बाद से ही ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही थी। वर्ल्ड वाइड और देसी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के 200 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद अब धीरे-धीरे फिल्म का जलवा कम होता नजर आ रहा है। दृश्यम 2 के 37वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो दृश्यम ने बीते शनिवार को 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 226.43 करोड़ रुपये हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed