बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों फ्लॉप फिल्मों पर दिए अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां आमिर खान से लेकर अक्षय कुमार तक भी कार्तिक की पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' की बॉक्स ऑफिस सफलता को पछाड़ नहीं पाए हैं। वहीं इसी बीच अब कार्तिक ने अपन अगली फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी देकर अभिनेता ने सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर कार्तिक ने गणेश उत्सल के मौके पर अपने फैंस को प्यार भरा सरप्राइज दिया है।
Kartik Aaryan: गणपति का आशीर्वाद लेकर कार्तिक ने किया 'सत्यप्रेम की कथा' का शुभारम्भ, कियारा के साथ आएंगे नजर
इंडस्ट्री पर अपने दम पर नाम कमाने वाले कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। उनकी हर फिल्म के लिए लोगों के बीच एक्साइमेंट देखने को मिलती है। ऐसे में आज कुछ ही घंटों पहले कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर आगामी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी। तस्वीर में कार्तिक गणपति बप्पा के आगे प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ उनका डॉगी भी नजर आ रहा है।
बप्पा से आशीर्वाद लेते हुए तस्वीर साझा कर कार्तिक ने लिखा, ' सत्या एक प्रेमकथा का शुभारम्भ, गणपति बप्पा मोरया।' साझा की गई तस्वीर में कार्तिक वाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। कार्तिक और कियारा 'भूल भुलैया 2' के बाद इस फिल्म में दूसरी बार स्क्रीन साझा करते नजर आने वाले हैं। आपको बता दें दोनों की 'भूल भुलैया 2' टिकट खिड़की पर सुपरहिट रही थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी और केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब प्यार जताया था।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इस फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' था, लेकिन मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया। इस बड़े बदलाव के पीछे मेकर्स का एक बड़ा कारण था। दरअसल, वह किसी भी तरह से दर्शकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी। इस फिल्म से अगले साल जून में सिनेमाघरों में दस्तक देने की उम्मीद की जा रही है।