फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan India Films: पुष्पा 2, सालार और केजीएफ 2 के मेकर्स ने किया ऐसा ट्वीट, फैंस के बीच मचा बवाल

Sat, 03 Sep 2022 04:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 03 Sep 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
Pushpa 2 kgf chapter 2 salaar makers shared cryptic post allu arjun yash prabhas and ajay devgn fans reaction
केजीएफ 2, पु्ष्पा और सालार - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा' और कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। साउथ सिनेमा की यह दोनों फिल्में पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई थीं और दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। लेकिन अब फैंस को इन दोनों फिल्मों के अगले पार्ट का इंतजार है। इस लिस्ट में प्रभास की 'सालार' भी शामिल है, जिसकी शूटिंग चल रही है। इसके अलावा 'पुष्पा 2' की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है लेकिन 'केजीएफ चैप्टर 3' से जुड़ा कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इन सबके बीच, अब सोशल मीडिया पर इन फिल्मों के मेकर्स द्वारा एक ऐसा ट्वीट किया गया, जिससे फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। 

Pushpa 2 kgf chapter 2 salaar makers shared cryptic post allu arjun yash prabhas and ajay devgn fans reaction
फिल्म- पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

'पुष्पा' के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक शब्द का ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में लिखा है, 'फायर।' यह शब्द 'पुष्पा' फिल्म के डायलॉग का ही हिस्सा है, जो फैंस के बीच काफी पॉपुलर है और दर्शकों की जुबां पर भी 'पुष्पा' के नाम पर फायर शब्द ही आता है। ऐसे में फैंस इस ट्वीट को देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और अब हर कोई इसके कमेंट में फायर इमोजी भेज रहा है।  
 

Pushpa 2 kgf chapter 2 salaar makers shared cryptic post allu arjun yash prabhas and ajay devgn fans reaction
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, 'केजीएफ चैप्टर 2' के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी एक ट्वीट किया गया है, जिसमें सिर्फ एक शब्द 'मॉन्स्टर' लिखा है। बता दें कि 'केजीएफ चैप्टर 1' और 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश यानी रॉकी भाई को गैंगस्टर नहीं बल्कि मॉन्स्टर के रूप में दिखाया गया था, जो दुनिया पर राज करना चाहता है। 11 मार्च को सिनेमाघरों में इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था और तब से ही फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। 'केजीएफ चैप्टर 2' के इस ट्वीट पर भी फैंस ने मजेदार कमेंट किए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 kgf chapter 2 salaar makers shared cryptic post allu arjun yash prabhas and ajay devgn fans reaction
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

'केजीएफ' के निर्देशक प्रशांत नील इन दिनों फिल्म 'सालार' में बिजी हैं और पैन इंडिया पर रिलीज होने की वजह से इस फिल्म का भी दर्शकों के बीच बज बना हुआ है। इसी बीच, 'सालार' के ट्विटर अकाउंट से 'वॉयलेंट' यानी 'हिंसक' शब्द लिखा गया। इस ट्वीट पर फैंस फायर और प्रभास की फोटो कमेंट पर शेयर कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Pushpa 2 kgf chapter 2 salaar makers shared cryptic post allu arjun yash prabhas and ajay devgn fans reaction
अजय देवगन - फोटो : ट्विटर

कैसे शुरू हुआ ये ट्रेंड
'पुष्पा 2', 'केजीएफ चैप्टर 2' और सालार के मेकर्स से पहले इस तरह का क्रिप्टिक ट्वीट अजय देवगन ने किया था। अभिनेता ने शुक्रवार रात अपने एक ट्वीट में 'फिल्म' लिखा था। इस शब्द से अजय देवगन ने फैंस को सोचने के लिए मजबूर कर दिया था। लेकिन अब जैसे ही पैन इंडिया पर रिलीज होने वाली फिल्मों के मेकर्स ने इसी तरह का क्रिप्टिक पोस्ट किया है, उससे फैंस मान रहे हैं कि जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed