फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सौम्या टंडन के घर में मच्छर मारने वाली मशीन से लगी आग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार

Thu, 21 Feb 2019 01:31 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 21 Feb 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
saumya tandon house catch fire she shares the photo on social media
saumya tandon
'भाबी जी घर पर हैं' सिरियल से पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन हाल ही में मां बनी हैं । उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था । बच्चे के साथ सौम्या और उनके पति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । अब सौम्या एक बड़ी वजह से चर्चा में आ गई हैं ।

 
saumya tandon house catch fire she shares the photo on social media
Saumya Tandon
दरअसल, सौम्या के घर में आग लग गई और उनका काफी नुकसान हुआ । सौम्या ने आग लगने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी । सभी घरवाले ठीक हैं लेकिन एक्ट्रेस को मामूली जख्म आए हैं । सौम्या ने तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन भी लिखा । 
 

 
saumya tandon house catch fire she shares the photo on social media
सौम्या टंडन
उन्होंने कहा, 'मेरे घर में आग लग गई । इस हादसे से तीन चीजें सीखने को मिलीं। पहली ये कि बेड के पास कभी भी मच्छर मारने वाली कॉयल जलाकर नहीं सोना चाहिए । जब लिक्विड खत्म हो जाए तो उसे स्विच में लगाकर न रखें। ध्यान रखें कि कभी भी प्लग का कनेक्शन लूज नहीं होना चाहिए ।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
saumya tandon house catch fire she shares the photo on social media
Saumya Tandon
'तीसरी ये कि आग बुझाने वाले उपकरणों को हमेशा घर में रखना चाहिए और उन्हें चलाना भी सीखें ।' इसके बाद एक्ट्रेस ने एक और ट्वीट किया और लिखा- बहुत सारी गलतियां, इतनी जल्दबाजी की गईं,‘liquid repellent’ ।फैंस ने सौम्या को अपना ध्यान रखने की सलाह दी ।
विज्ञापन
saumya tandon house catch fire she shares the photo on social media
Saumya Tandon
बता दें कि हाल ही में सौम्या ने अपने बेटे का नाम रिवील किया था । उन्होंने बताया कि बेटे का नाम 'मिरान' रखा है । प्रेग्नेंसी के चलते सौम्या ने काफी समय से शो से ब्रेक लिया हुआ है । इसके अलावा सौम्या फिल्म 'जब वी मेट' में नज़र आ चुकी हैं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed