नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर बॉलीवुड शुरुआत से ही दो हिस्सों में बटा है। पक्ष में बोलने पर विरोध करने वाले सेलेब्स पीछे पड़ जाते हैं और विपक्ष में बोलने पर समर्थन करने वाले। इस बार शुरुआत बॉलीवुड निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के उस ट्वीट से हुई जिसमें उन्होंने शाहीन बाग को इस्लामवादी रूपांतरण और अपराधियों के छिपने का अड्डा बता दिया। इस बात पर उनको अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने जवाब दिया।
शाहीन बाग को निर्देशक ने बताया अपराधियों का अड्डा, तो अभिनेत्री बोली- अच्छा है आपकी फिल्म नहीं की
सयानी गुप्ता ने ट्वीट किया, 'सर, मैं ट्वीटर पर कभी लोगों को नहीं चुनती और कट्टर लोगों को बिना सोचे समझे छोड़ देती हूं। लेकिन आपके पास कोई विवेक नहीं है। आपकी परवरिश में क्या गलती हुई है श्रीमान? मुझे खुशी है कि मैंने आपकी फिल्म करने से मना कर दिया और अवॉर्ड नाइट में आपसे बात नहीं की। मुझे खुशी है कि मेरी प्रवृत्ति हमेशा मुझसे जहरीले लोगों से दूर रहने को कहती है।'
Sir,I never pick out people on Twitter &leave bigots unaddressed.But you really have no conscience.What went wrong with your upbringing Sir?I am so glad I refused your film&didn't speak to you on the award night.I am glad my instinct always tell me to stay away from poisonous ppl https://t.co/p7gIsstYG7
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने क्या कहा था
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अमर उजाला कि एक खबर को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा था कि, 'शाहीनबाग एक इस्लामवादी रूपांतरण क्षेत्र में तब्दील हो गया है और यह हर तरह के अपराधी जैसे कि पॉकेटमार, मोबाइल चोर और ड्रग विक्रेताओं के लिए छिपने का एक ठिकाना बन गया है। यहां हर तरह की अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है. मैं इस बात से हैरान हूं कि दिल्ली के लोग इसे झेल क्यों रहे हैं?'
हंसल मेहता ने दी थी इस्लाम अपनाने की सलाह
विवेक के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए हंसल मेहता ने लिखा, 'दुर्भाग्य की बात है कि ट्वीटर आप जैसे कायरों के लिए नफरत फैलाने का एक अड्डा बन गया है। मुझे इस बात की पूरी उम्मीद है कि आप इस्लाम में परिवर्तित हो जाएंगे और इसके बाद आपको इस धर्म के बारे में पूरी बात समझ में आएगी, बल्कि मैं तो यह चाहूंगा कि आप पहले हिंदू धर्म को समझें, ताकि आप इसे और कलंकित न करें।'
हंसल मेहता ने विवेक अग्निहोत्री को दी इस्लाम अपनाने की सलाह, ट्रोलर्स ने अमित शाह से की शिकायत