{"_id":"5c8631ffbdec22144d7e02b6","slug":"sayyeshaa-saigal-wedding-saira-banu-danced-in-grandniece-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नातिन सायशा की शादी में नहीं आ पाए दिलीप कुमार, सायरा ने घटाया दायरा और जमकर नाचीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नातिन सायशा की शादी में नहीं आ पाए दिलीप कुमार, सायरा ने घटाया दायरा और जमकर नाचीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 11 Mar 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Saira Banu
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड की सुपरस्टार जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल ने शादी कर ली है। उन्होंने साउथ सुपरस्टार आर्या के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी के सभी फंक्शन हैदराबाद के एक होटल में किए गया था। सायशा सहगल और आर्या की शादी में साउथ सिनेमा के सितारों सहित कई बॉलीवुड कलाकार भी पहुंचे।
Trending Videos
2 of 5
saira banu
- फोटो : social media
नातिन की शादी के खास मौके पर अभिनेत्री सायरा बानो ने जमकर डांस किया। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार सायरा बानो ने बॉलीवुड सितारों सहित नातिन के साथ खूब डांस किया। उनका डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। सायशा सहगल की शादी में संजय दत्त, आदित्य पंचोली और अल्लू अर्जुन जैसे कई सितारें पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
sayyeshaa
- फोटो : file photo
संगीत सेरेमनी के फंक्शन को और खास बनाने के लिए सायशा और आर्या स्टेज पर उतर आए। इन दोनों ने बॉलीवुड के हिट नंबर्स पर डांस किया। इन दोनों के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों 'जब वी मेट' के 'मोजा ही मोजा' गाने पर ठुमकते हुए दिखाई दीं। इसके साथ सायरा बानो ने भी डांस किया।
खास बात यह है कि सायाशा महज 21 साल ही हैं। वहीं आर्या उनसे उम्र में 17 साल बड़े हैं। सायशा अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में नजर आ चुकी हैं। सायशा के पिता जाने-माने अभिनेता और प्रोड्यूसर सुमित सहगल हैं। सायशा सहगल आर्या ने साउथ की कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन दिनों यह दोनों अपनी आने वाली फिल्म Kaapaan की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन केवी आनंद कर रहे हैं। फिल्म में सायशा और आर्या के अलावा सूर्या और मोहनलाल जैसी कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।
सायशा सहगल और आर्या ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी शादी की गुड न्यूज फैंस को दी थी। वेडिंग कार्ड को आर्या ने टि्वटर हैंडल से शेयर किया था। इस कपल ने एक साथ साउथ की फिल्म गजनीकांत में साथ काम किया था। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।