फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harman Baweja: मैं अपने नफरत करने वालों को 'क्रिटिक्स रोशन' कहता हूं, ऋतिक रोशन से खुद की तुलना पर बोले हरमन

Sun, 11 Jun 2023 05:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 11 Jun 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
scoop actor Harman Baweja took a jibe at comparison with hrithik roshan says i call my haters critics roshan
हरमन बावेजा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता हरमन बावेजा ने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'स्कूप' के जरिए इंडस्ट्री में कमबैक किया है। हंसल मेहता की इस सीरीज में उनके काम की काफी तारीफ हो रही हैं। हरमन का एक्टिंग करियर ज्यादा चमकता हुआ नहीं रहा। उनकी आखिरी फिल्म 'व्हाट्स योर राशि' थी, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। इतना ही नहीं, अक्सर उनकी तुलना ऋतिक रोशन से की जाती थी। अब उन्होंने अपने आलोचकों का मजाक उड़ाया, जिन्होंने स्कूप के बारे में बात करते हुए उन्हें ऋतिक रोशन का हमशक्ल कहा था।

scoop actor Harman Baweja took a jibe at comparison with hrithik roshan says i call my haters critics roshan
हरमन बावेजा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने एक नए वीडियो में आलोचकों को अपने निशाने पर लिया है। वीडियो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि 'हे भगवान, कृपया मुझे अपने ऋतिक को चुप करने दो। मेरा मतलब आलोचकों से है। मुझे लगा कि मुझे पता है कि भविष्य क्या होगा, लेकिन मैं गलत था। हालांकि, मैं अकेला नहीं था।

Citadel: सर्बिया में 'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान सामंथा ने किया यह काम, वरुण धवन भी हौसला बढ़ाते आए नजर


 
scoop actor Harman Baweja took a jibe at comparison with hrithik roshan says i call my haters critics roshan
हरमन बावेजा - फोटो : सोशल मीडिया

एक फ्रेम वाले न्यूज आर्टिकल को दिखाते हुए अभिनेता ने कहा, 'यहां तक कि वे भी गलत थे। मैं बवेजा हूं, बे-वजह नहीं।' हेडलाइन वाला एक और आर्टिकल दिखाते हुए वह कहते हैं, 'भविष्य उनके लिए रोशन नहीं दिखता'। इसके बाद उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि मैं अपने नफरत करने वालों को क्या कहता हूं- क्रिटिक रोशन कहता हूं। मैं अभिनय में अपनी दूसरी पारी शुरू करने की सोच रहा हूं। नहीं, नहीं, नहीं, नहीं.. मैं विक्ट्री के सीक्वल की बात नहीं कर रहा हूं। मैं 'स्कूप' की बात कर रहा हूं। नेटफ्लिक्स पर 'स्कूप'।

Animal: 'एनिमल' का प्री-टीजर हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज देख दहल जाएगा दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
scoop actor Harman Baweja took a jibe at comparison with hrithik roshan says i call my haters critics roshan
हरमन बावेजा - फोटो : सोशल मीडिया

इस तरीके से अभिनेता ने अपनी वेब सीरीज 'स्कूप' का मजेदार अंदाज में प्रचार किया है। नेटफ्लिक्स ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'हर-मन में हरमन रहता है, क्योंकि वह हमारे दिलों में मुफ्त में रहता है। हंसल मेहता की 'स्कूप' अब केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।'


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
scoop actor Harman Baweja took a jibe at comparison with hrithik roshan says i call my haters critics roshan
वेब सीरीज स्कूप - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता हरमन बावेजा ने 2008 में बॉलीवुड फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से अपनी शुरुआत की, लेकिन उन्होंने अपनी 2014 की फिल्म 'ढिशकियाऊं' के फ्लॉप होने के बाद इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया। उन्हें आखिरकार हंसल मेहता की नई नेटफ्लिक्स सीरीज 'स्कूप' से सफलता मिली है। यह सीरीज पत्रकार जिग्ना वोरा की किताब बिहाइंड द बार्स इन भायखला: माई डेज इन प्रिजन में चित्रित वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। सीरीज में करिश्मा तन्ना एक महत्वाकांक्षी अपराध पत्रकार का किरदार निभाती हैं, जिस पर हत्या का आरोप लगाया जाता है। 'स्कूप' में हरमन ने जेसीपी हर्षवर्धन श्रॉफ की भूमिका निभाई है।

TMKOC: 'बावरी' ने किया सेट पर कलाकारों के साथ मारपीट होने का खुलासा, दिशा वकानी के वापस नहीं आने की बताई वजह!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed