फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत’ देख इस एक्ट्रेस ने किए टवीट, रणवीर, आपने यह कैसे किया? मैं आपको देखकर स्तब्ध हूं

Thu, 25 Jan 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jan 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
See how alia bhatt reacted after watching sanjay leela bhansali film padmaavat
आलिया भट्ट
कड़े विरोध के बाद संजय लीला भंसाली की बहु-प्रतीक्षित फिल्म 'पद्मावत' आखिरकार रिलीज हो गई है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान 'हाईवे गर्ल' आलिया भट्ट भी वहां फिल्म देखने पहुंची हुई थीं। फिल्म देखने के बाद आलिया खुद पर काबू नहीं रख पाई और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट कर डाले। इस फिल्म को लेकर हो रहे विरोध के बावजूद जिस भी व्यक्ति ने यह फिल्म देखी वो कलाकारों के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक की भी जमकर तारीफ कर रहा है। ऐसा ही कुछ आलिया के साथ भी हुआ।
See how alia bhatt reacted after watching sanjay leela bhansali film padmaavat
फिल्म देखने के बाद आलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की है। सबसे पहले आलिया ने रणवीर की तारीफ करते हुए अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'रणवीर सिंह आप शानदार व्यक्ति हैं। आपने यह कैसे किया? मैं आपको देखकर स्तब्ध हूं और पद्मावत पूरी तरह से एक जादू है।'
 

 
See how alia bhatt reacted after watching sanjay leela bhansali film padmaavat
इसके बाद आलिया ने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा, 'डीपी (दीपिका) कोई भी शख्स इतना खूबसूरत कैसे दिख सकता है!!! लेकिन सबसे ज्यादा आपकी हिम्मत और आपकी आंखें और जो कुछ भी आपने इस फिल्म में किया है वो और भी ज्यादा खूबसूरत है'।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
See how alia bhatt reacted after watching sanjay leela bhansali film padmaavat
आलिया ने शाहिद की अदाकारी की तारीफ करते हुए लिखा, 'आखिर में मेरे खास दोस्त शाहिद कपूर!!!! मैं हैरान हूं कि आप हर किरदार को ऐसे निभाते है कि जैसे वह आपसे ही कही ना कही जुड़ा हो। इस फिल्म को देखते हुए कई बार ऐसे पल भी आए कि मेरे रोंगटे खड़े हो गए।' 


 
विज्ञापन
See how alia bhatt reacted after watching sanjay leela bhansali film padmaavat
आलिया ने संजय की तारीफ में लिखा, “संजय सर आपने एक बार फिर से कमाल कर दिया। आपने इस बार हमें जो दिया है वो शानदार है। मैं आपकी अगली फिल्म का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। आपकी फिल्म इतनी खूबसूरत है कि मेरे पास इसको बयां करने के लिए शब्द नहीं है। ऐसे अनुभव के लिए आपका शुक्रिया।' 
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed