{"_id":"5a40e1e94f1c1b5c248b48c3","slug":"see-pics-of-taimur-ali-khan-finally-walking-hand-in-hand-with-kareena-kapoor-and-saif-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना और सैफ को क्रिसमस पर मिली बड़ी गुड न्यूज, तैमूर से जुड़ा है कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना और सैफ को क्रिसमस पर मिली बड़ी गुड न्यूज, तैमूर से जुड़ा है कनेक्शन
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Mon, 25 Dec 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
taimur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार किड्स की लिस्ट में टॉप पर शामिल सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब तैमूर हाल ही में एक साल के हुए हैं। 20 दिसंबर को तैमूर ने पटौदी पैलेस में अपना पहला जन्मदिन मनाया था। अब तैमूर बर्थडे बैश के बाद क्रिसमस बंच की तैयारी में हैं। सोमवार दोपहर हुई क्रिसमस की पार्टी में करीना कपूर और सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ पहुंचे। जहां एक तस्वीर में तैमूर अपने मां-पापा का हाथ पकड़े खड़े नजर आ रहे हैं।
taimur
इस तस्वीर की खास बात ये हैं कि अब तक तैमूर को पापा सैफ या फिर मां करीना की गोद में ही देखा गया था लेकिन इस तस्वीर में तैमूर दोनों का हाथ पकड़ चलने की कोशिश करते दिख रहे हैं। एक इंटरव्यू में करीना ने बताया था कि तैमूर अपने पैरों पर चलने के लिए काफी एक्साइटेड हैं जब भी मैं उसे गोद में लेकर बैठती हूं वो रोना शुरू कर देता है।
taimur
हाल ही में आई तस्वीर में करीना डेनिम की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं तो वहीं तैमूर ग्रीन कलर की टी-शर्ट में शर्माते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं। तैमूर की ये तस्वीरें देख आपको भी उनकी क्यूटनेस का अंदाजा लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
taimur
मम्मी-पापा का हाथ पकड़ नन्हे तैमूर वेन्यू में पहुंचे। इस क्रिसमस पार्टी में रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, रीमा जैन, अदार जैन, अरमान जैन भी शामिल हुए।
विज्ञापन
taimur
खबर थी कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए करीना और सैफ तैमूर के साथ अपने दूसरे वैकेशन के लिए यूरोप जाने वाले हैं लेकिन अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है कि वह यूरोप में कहां जाने वाले हैं।