फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संकट: आर्मी के कमांडिंग अफसर ने सोनू सूद को लिखा खत, कोविड के लिए मांगी मदद

Sun, 23 May 2021 08:10 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 23 May 2021 08:10 PM IST
सार

भारतीय सेना के एक कमांडिंग अफसर ने सोनू सूद को खत लिखकर कोविड फैसिलिटी के लिए मदद मांगी। हालांकि, कमांडिंग अफसर का सोनू से मदद मांगना अफसरों को रास नहीं आया है।

विज्ञापन
Senior Frowns as Army CO Writes to Sonu Sood for COVID Resources
सोनू सूद - फोटो : Instagram

कोविड महामारी के दौरान अभिनेता सोनू सूद को लोग अब किसी भगवान के अवतार से कम नहीं मानते हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी उनके कार्यों की तारीफ करते रहते हैं। हाल ही में  भारतीय सेना के एक कमांडिंग अफसर ने सोनू सूद को खत लिखकर कोविड फैसिलिटी के लिए मदद मांगी। हालांकि, कमांडिंग अफसर का सोनू से मदद मांगना अफसरों को रास नहीं आया है।



दरअसल, जैसलमेर में तैनात एक इन्फेंट्री बटालियन के कमांडिंग अफसर ने खत लिखकर सोनू सूद से कोविड फैसिलिटी के लिए उपकरण मुहैया कराने में मदद की अपील की है। ये खत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अफसर ने उन कुछ उपकरणों का जिक्र किया है जो अस्पताल के लिए जरूरी होंगे। जैसे चार आईसीयू बेड, 10 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, 10 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर, एक एक्स-रे मशीन और दो 15 KVA जनरेटर। दिल्ली स्थित सेना के मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि सोनू सूद को खत लिखा गया है।

हालांकि, अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है इस खत को 'अति उत्साह' में लिखा गया है। सेना ने देशभर में कई जगहों पर राज्य सरकारों की मदद के लिए अपने संसाधनों से कोविड अस्पताल बनाए हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 50 बेड का अस्पताल 21 मई से ऑपरेशनल हुआ है।

बता दें कि खबर आ रही है कि सोनू सूद आंध्र प्रदेश के कुरनूल के सरकारी अस्पताल और नेल्लोर के जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इन प्लांट्स को लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed