{"_id":"5ae1b0b04f1c1b57098b69c0","slug":"sets-of-karan-johar-film-kalank-are-worth-rs-15-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर की 'कलंक' का सेट बनने में लग रहे 15 करोड़ रुपए, शूटिंग पूरी होते ही कर दिया जाएगा खाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर की 'कलंक' का सेट बनने में लग रहे 15 करोड़ रुपए, शूटिंग पूरी होते ही कर दिया जाएगा खाक
Fri, 27 Apr 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट न्यूज, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Apr 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कलंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर की अपकमिंग फिल्म 'कलंक' काफी चर्चा में है । यह एक पीरियड फिल्म होगी । इसमें संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 25 साल बाद एक साथ नजर आएंगे । माधुरी, संजय के अलावा फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा भी होंगी । अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है ।
2 of 5
Kalank
कुछ समय बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है । इसलिए सेट बनने का काम शुरू हो गया है । खबरों की मानें तो फिल्म का सेट बहुत बड़े स्तर पर बन रहा है । पीरियड फिल्म होने के चलते सेट पर सारी चीजें 1940 के दशक की होंगी।
3 of 5
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के सेट का बजट 15 करोड़ रुपए बैठ रहा है । पहली बार किसी फिल्म के सेट का बजट इतना ज्यादा आया है । फिल्म सिटी में सेट बनने की तैयारी चल रही है । सेट को दिल्ली के मोहल्लों की तरह बनाया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Karan Johar
फिल्म के सेट की तस्वीरें लीक ना हों, इसके लिए करण जौहर ने खास इंतेजाम किए हैं । पूरे क्रू को निर्देश दिए गए हैं कि फोन से सेट की तस्वीरें नहीं खींची जाएंगी । सेट को तैयार करने की जिम्मेदारी करण जौहर ने सेट मेकर अमृता महल को दी है ।
विज्ञापन
5 of 5
karan johar
इससे पहले अमृता ने करण जौहर के साथ 'ऐ दिल है मुश्किल', '2 स्टेट्स', 'ये जवानी है दीवानी' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में काम किया था । बता दें कि 'कलंक' करण जौहर के पिता यश जौहर ने बनाने का सपना देखा था । जिसे अब करण पूरा करने जा रहे हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।