फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण के आरोपों में फंसे पाक एक्टर के समर्थन में उतरी सिंगर, बोलीं-जब छुआ तब क्यों चुप रहीं?

Fri, 04 May 2018 04:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
sexual Assault Allegations on Ali Zafar Are Meaningless says Aqsa Ali
अली जफर और मीशा शफी

पाकिस्तानी एक्टर अली जफर पर सिंगर मीशा शफी द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों में अब एक नया एंगल जुड़ गया है। दरअसल इस मामले में अब एक और पाकिस्तानी मॉडल और सिंगर अक्सा अली कूद पड़ी हैं। 

sexual Assault Allegations on Ali Zafar Are Meaningless says Aqsa Ali
aqsa ali

अक्सा का कहना है कि जफर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप बिलकुल बकवास है। वह एक बेहद ही सच्चे इंसान हैं और वह अपने आस-पास सभी लोगों को आदर और सम्मान से मिलते हैं। 

sexual Assault Allegations on Ali Zafar Are Meaningless says Aqsa Ali
मीशा शफी
बीते दिनों सोशल मीडिया पर चलाए गए कैंपेन #MeToo के जरिए मीशा शफी ने अली जफर पर यौन शोषण का आरोप लगाए थे। इसके बाद अली पर और भी महिलाओं ने ऐसे ही आरोप लगाए, लेकिन उन्होंने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कोर्ट जाने की बात कही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sexual Assault Allegations on Ali Zafar Are Meaningless says Aqsa Ali
aqsa ali
अक्सा ने अली का बचाव करते हुए कहा कि ये दोनों मेरे बहुत पुराने दोस्त हैं। हम कॉलेज, फैशन इंडस्ट्री और मॉडलिंग सभी जगह साथ रह चुके हैं, लेकिन कभी भी ऐसा नहीं लगा कि अली ऐसा इंसान है। 

 
विज्ञापन
sexual Assault Allegations on Ali Zafar Are Meaningless says Aqsa Ali
मीशा शफी - फोटो : live bollywood show
अक्सा ने कहा कि मीशा के आरोप में कई कमियां नजर आती हैं। वह इस दौर की महिला है और अगर अली ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी तो फिर अब तक चुप क्यों थी। उसे उस वक्त ही आवाज उठानी चाहिए थी, जब रिहर्सल के दौरान अली ने उन्हें छूआ था। मुझे लगता है कि मीशा ने #MeToo कैंपेन का मिसयूज किया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed