फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabaash Mithu Trailer Out: भावुक कर देगी मिताली राज के संघर्ष की कहानी, सामने आया 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर

Mon, 20 Jun 2022 10:43 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 20 Jun 2022 10:43 AM IST
विज्ञापन
Shabaash Mithu Trailer Released Taapsee Pannu Biopic of Mithali Raj
शाबाश मिठू का नया पोस्टर रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान 'मिताली राज' की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में पुरुष प्रधान खेल में अपनी जगह बनाने वाली मिताली राज के बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक के संघर्ष को दिखाया गया है। बता दें कि मिताली राज का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23 साल का करियर रहा है। उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए एकदिवसीय मैच में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं। 

Shabaash Mithu Trailer Released Taapsee Pannu Biopic of Mithali Raj
शाबाश मिट्ठू टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे पुरुष प्रधान खेल, क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए तापसी पन्नू उर्फ मिट्ठू को अपने मां-बाप से लेकर सलेक्टर्स तक हर किसी से लड़ना पड़ता है। इस दौरान उन्हें तंग किया जाता है और उनका मजाक उड़ाया जाता है। लेकिन वह समाज और अपनों के खिलाफ डटकर खड़ी रहती हैं।

Shabaash Mithu Trailer Released Taapsee Pannu Biopic of Mithali Raj
शाबाश मिट्ठू - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए तापसी पन्नू लिखती हैं, 'नाम तो आप जानते ही हैं, अब मिताली को लेजेंड बनाने के पीछे की कहानी को देखने के लिए तैयार हो जाइए। "द जेंटलमैन्स गेम" को फिर से परिभाषित करने वाली महिला की कहानी को आपके पास लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं। शबाश मिट्ठू 15 जुलाई।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabaash Mithu Trailer Released Taapsee Pannu Biopic of Mithali Raj
शाबाश मिठू फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाबाश मिट्ठू, श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित और वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा निर्मित एक जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित है। इसमें तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म निर्माता श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित और प्रिया एवेन द्वारा लिखित, यह फिल्म मिताली राज के जीवन के उतार-चढ़ाव, असफलताओं और उत्साह के क्षणों का वर्ण।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed