फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बड़े पर्दे पर बुरी तरह पिटी शिल्पा की निकम्मा, रविवार को बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल

Mon, 20 Jun 2022 10:06 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 20 Jun 2022 10:06 AM IST
सार

नए हफ्ते की शुरुआत के साथ के ही लोग बेसब्री से शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली फिल्मों का इंंतजार करते हैं। दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर शुक्रवार सिनेमाघरों में अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्में प्रदर्शित होती है।

विज्ञापन
Sunday Box Office Report Card Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie Bhool Bhulaiyaa 2
विक्रम और भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

नए हफ्ते की शुरुआत के साथ के ही लोग बेसब्री से शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली फिल्मों का इंंतजार करते हैं। दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर शुक्रवार सिनेमाघरों में अलग-अलग भाषाओं की कई फिल्में प्रदर्शित होती है। इन फिल्मों में से कई लोगों को बेहद पसंद आती तो वहीं कई फिल्मों को सिरे से नकार दिया जाता है। किसी भी फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया का अंदाज उसके कलेक्शन से लगाया जाता है। बीते दिनों सिनेमाघरों में हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक की कई फिल्में रिलीज की गई हैं। तो आइए जानते हैं बीते दिन यानी रविवार को हुई विभिन्न फिल्मों की कमाई के बारे में- 

 

Sunday Box Office Report Card Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie Bhool Bhulaiyaa 2
फिल्म निकम्मा - फोटो : Social media

निकम्मा

बात करें अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेतिया स्टारर फिल्म निक्कमा की तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल करती नहीं दिख रही है। शिल्पा शेट्टी की इस फिल्म से कमबैक करने के कोशिश एक बार फिर नाकाम होती दिख रही है। अपनी रिलीज के पहले ही दिन लाखों में कमाई करने वाली इस फिल्म ने तीसरे दिन भी कुछ खास कारोबार नहीं किया। फिल्म ने अपने तीसरे दिन महज 44 लाख की कमाई की। इसके साथ ही अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन 1.41 करोड़ हो गया है। 

Sunday Box Office Report Card Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie Bhool Bhulaiyaa 2
विराट पर्वम - फोटो : सोशल मीडिया

विराट पर्वम

साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती और अभिनेत्री साई पल्लवी अभिनीत फिल्म विराट पर्वम एक प्रेम कहानी है। यह तेलुगू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई कर रही है। पहले दिन जहां फिल्म ने देशभर में 1.54 करोड़ रुपये की कमाई की तो वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को विराट पर्वम ने 1.30 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, तीसरे दिन की बात करें तो अपने पहले रविवार को फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही। फिल्म तीसरे दिन कमाई में गिरावट दर्ज करते हुए सिर्फ 60 लाख रुपये की कमाए। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के बाद अब इस फिल्म कुल 3.09 करोड़ रुपये कमा लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday Box Office Report Card Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie Bhool Bhulaiyaa 2
कमल हासन की फिल्म विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रम

साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने चार साल पर्दे पर अपनी वापसी के साथ ही यह साबित कर दिया कि उनका जादू अब भी कम नहीं हुआ है। बीते दिनों रिलीज हुए उनकी फिल्म विक्रम बॉक्स ऑफिस लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हिंदी बेल्ट में भले ही यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हो, लेकिन घरेलूबॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जादू बरकरार है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा बीत चुके है, लेकिन फिर भी इसकी कमाई में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है। इसी बीच फिल्म के 17वें दिन की कमाई के शुरआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने अपने तीसरे रविवार को लगभग 8.20 करोड़ का कारोबार किया है।

विज्ञापन
Sunday Box Office Report Card Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie Bhool Bhulaiyaa 2
चार्ली 777 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

777 चार्ली

दिनों रिलीज हुई फिल्म 777 चार्ली अपनी बेहतरीन कहानी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में नाकामयाब नजर आ रही है। बीते नौ दिनों से फिल्म की संघर्ष जारी है। हालांकि, इसके बावजूद फिल्म को अच्छी पकड़ नहीं मिल पा रही है।  इसी बीच बात करें तो 10वें हुई फिल्म की कमाई की तो फिल्म को रविवार की छुट्टी का थोड़ा फायदा मिलता दिख रहा है। शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक अपनी रिलीज के दूसरे रविवार फिल्म ने 8.10 करोड़ का कलेक्शन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed