{"_id":"62f94cff428bb25cff521317","slug":"shabaash-mithu-trends-number-1-on-netflix-after-box-office-failure-taapsee-pannu-says-thanku-everyone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taapsee Pannu: 'शाबाश मिथु' नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर वन, खुशी से उछलीं तापसी, बोलीं- मुझे यकीन नहीं हो रहा कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Taapsee Pannu: 'शाबाश मिथु' नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर वन, खुशी से उछलीं तापसी, बोलीं- मुझे यकीन नहीं हो रहा कि...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाबाश मिथु
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तापसी पन्नू एक बेहतरीन अदाकारा हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है और वह लगातार एक के बाद एक फिल्मों में काम कर रही हैं। हालांकि मौजूदा समय में एक्ट्रेस की फिल्में सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी पर कमाल दिखा रही हैं। तापसी को वैसे भी ओटीटी क्वीन कहा जाता है। गौरतलब है कि तापसी की हालिया रिलीज हुई फिल्म शाबाश मिथु भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसके बाद इसे ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया था। फिलहाल आज एक्ट्रेस तापसी ने इस बात की पुष्टि की है कि शाबाश मिथु को ओटीटी पर भरपूर प्यार मिल रहा है और एक्ट्रेस भी इससे काफी खुश हैं। अपनी खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है।
2 of 4
शाबाश मिथु
- फोटो : social media
तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिथु' को भले ही दर्शकों ने सिनेमाघरों में जाकर देखने की जहमत न उठाई हो, लेकिन यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर भारत में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, यहां तक कि आलिया भट्ट की डार्लिंग्स से भी आगे चल रही है। ओटीटी पर मिल रहे बढ़िया रिस्पॉन्स के बाद तापसी पन्नू ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं और साथ ही दर्शकों का शुक्रिया भी अदा किया है।
3 of 4
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए खुशी जाहिर करते हुए लिखा- "आप सभी का धन्यवाद ! शाबास मिथु के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद से मेरा फोन बजना बंद नहीं हुआ है। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं वास्तव में कैसा महसूस कर रही हूं, मुझे लगा आप सभी इसे सिनेमाघरों में देखना पसंद करेंगे, लेकिन फिर भी मुझे खुशी है कि आप सभी ने हमारे छोटे से रत्न को देखा कड़ी मेहनत को कभी भी अनदेखा नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें फिल्म की कहानी की तो शाबाश मिथु भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की कहानी है। श्रीजीत मुखर्जी के निर्देशन में बनी शाबाश मिथु को 15 जुलाई को रिलीज किया गया था। हालांकि इसने सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। इसके बाद इसे नेटफ्लिक्स के अलावा वूट सेलेक्ट पर इसका प्रीमियर किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।