बॉलीवुड में इस हफ्ते कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। 18 जनवरी की शाम को शबाना आजमी का एक्सीडेंट हो गया वहीं ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रविवार विशेष इस कॉलम में जानते हैं इस हफ्ते की बड़ी खबरों के बारे में...
शबाना आजमी सड़क हादसे में घायल और ऋतु नंदा का निधन, ये हैं इस हफ्ते की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटू आंदोलन के तहत यौन शोषण मामले में फंसे संगीतकार अनु मलिक को महिला आयोग ने क्लीन चिट दे दी है। अनु मलिक के खिलाफ महिला आयोग को कोई सबूत नहीं मिला। केस बंद होने के बाद आरोप लगाने वालीं गायिका सोना महापात्रा ने महिला आयोग पर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की मुखिया रेखा शर्मा ने कहा, 'शिकायतकर्ता ने हमसे कहा था कि वह एक यात्रा पर हैं और जब भी वह लौटेंगी, वह हमसे मिलने आएंगी। हमने लगभग 45 दिनों तक इंतजार किया और हमने कुछ दस्तावेज भी मांगे थे लेकिन उसके बाद उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया।' वहीं रेखा शर्मा के इस बयान को सोना महापात्रा ने गलत बताया है।
ऋषि कपूर की बहन और अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा का 14 जनवरी को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। ऋतु नंदा के निधन की जानकारी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। बॉलीवुड के कई सितारों ने ऋतु नंदा के निधन पर शोक प्रकट किया।
आलिया भट्ट ने अपनी हर फिल्म के जरिए खुद को साबित किया है। अब आलिया एक बार फिर से तैयार हैं अपना जादू बिखेरने के लिए। आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से आलिया का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन भी करीम लाला के किरदार में नजर आ सकते हैं।
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' और अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। जेएनयू विवाद के बाद से ही सभी की निगाहें 'छपाक' पर थीं। फिल्म ने 31-32 करोड़ का बिजनेस किया है जबकि इसका बजट 45 करोड़ है। अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' की बात करें तो फिल्म ने 140 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसका कुल बजट 125 करोड़ है।
ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर Tanhaji, जानें नौ दिन बाद दीपिका की Chhapaak का कितना रहा कलेक्शन