फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब शबाना के निशाने पर 'पद्मावती', बोलीं-दीपिका को जान से मारने की धमकी क्यों?

Mon, 27 Nov 2017 10:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 27 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
Shabana Azmi on padmavati row says Nationalism means different things to different people
shabana
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की रिलीज डेट को टाल दिया गया है लेकिन इससे जुड़े विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस मुद्दे पर नेता, अभिनेता सभी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। हाल ही में टाइम्स लिट फेस्टिवल में पहुंची शबाना आजमी ने इस मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय दी।
Shabana Azmi on padmavati row says Nationalism means different things to different people
shabana azmi
‘राष्ट्रवाद’ पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, 'हम जो अभी देख रहे हैं, वह अति राष्ट्रवाद है। यह कुछ ऐसा है जो खतरनाक है। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है।' उन्होंने कहा, 'एक अभिनेत्री के तौर पर, एक सहकर्मी के तौर पर, फिल्म इंडस्ट्री के सदस्य के तौर पर, मुझे लगता है आज जितना बुरा दौर है उतना पहले कभी नहीं था।'
Shabana Azmi on padmavati row says Nationalism means different things to different people
shabana azmi

शबाना ने फिल्म इंडस्ट्री को ‘पद्मावती’ फिल्म के रिलीज के विरोध पर एकजुट होने को कहा। उन्होंने कहा कि कला की आलोचना करने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन दीपिका को जान से मारने की धमकी देना किसी भी लिहाज से सही नहीं है।

पढ़ें- अलग अंदाज में 'पैडमैन' का प्रमोशन कर रहे अक्षय, रिलीज किया आधा पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabana Azmi on padmavati row says Nationalism means different things to different people
Padmavati
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज टाल दी गई है। करणी सेना नामक एक संस्था फिल्म का विरोध कर रही है, वहीं सेंसर बोर्ड का भी कहना है कि फिल्म को पास करने में वक्त लगेगा क्योंकि उन्हें इस विषय में इतिहासकारों की राय लेनी होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed