बॉलीवुड किंग शाहरुख खान शूटिंग से कुछ दिनों का ब्रेक लेकर यूरोप छुट्टियां मनाने गए थे। जहां उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। अब शाहरुख खान स्विटजरलैंड से छुट्टियां मनाकर वापस मुंबई लौट आए हैं।
अबराम के नखरों से परेशान हुए शाहरुख खान, इस तरह मनाया कि हो गए खुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान अपने छोटे बेटे अबराम और पत्नी गौरी खान के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। मुंबई एयरपोर्ट पर बेटे का हाथ पकड़े कुछ इस अंदाज में नजर आए बादशाह खान। हालांकि तस्वीरों को देखकर लग रहा है अबराम कुछ परेशान से हैं और शाहरुख उन्हें मना रहे हैं।
दरअसल, शाहरुख अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करना पसंद करते हैं। आए दिनों उनकी छोटे बेटे अबराम के साथ तस्वीरें और वीडियो सामने आती रहती हैं। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अबराम के साथ एक वीडियो शेयर किया था।
In bed, in lift & in the Alps. U do get more than u can ski...with my lil one on a lil holiday.
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
वैसे तो शाहरूख खान के फैन दुनियाभर में हैं लेकिन जब उनके किसी पोस्ट में अबराम साथ हो तो उस पोस्ट की लोकप्रियता कहीं ज्यादा बढ़ जाती है। आपको बता दें, स्टार किड्स में अबराम काफी लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई सारे फैन पेज भी हैं।