{"_id":"5cdb8660bdec2207362d148e","slug":"shah-rukh-khan-and-zero-director-anand-l-rai-debacle-know-how-is-reality","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या शाहरुख को सताने लगा 'बादशाहत' जाने का डर, 'जीरो' के फ्लॉप होते ही उठाया था ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या शाहरुख को सताने लगा 'बादशाहत' जाने का डर, 'जीरो' के फ्लॉप होते ही उठाया था ये कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 15 May 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की आखिरी रिलीज जीरो थी जिसके बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी जिसके बाद वो कोई भी फिल्म बहुत सोच-समझकर करना चाहते हैं। शाहरुख खान ने जब जीरो करने का फैसला किया माना जा रहा था कि यह फिल्म बड़ी हिट होगी। इसकी एक वजह फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय भी है। तनु वेड्स मनु जैसी फिल्म बनाने वाले आनंल एल राय कंटेट बेस्ड फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।
2 of 5
shah rukh khan
जीरो के फ्लॉप होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने डायरेक्टर को दोषी ठहराया। हाल ही में एक वेबसाइट के मुताबिक, फैंस और सोशल मीडिया ही नहीं शाहरुख खान भी जीरो के फ्लॉप होने के पीछे राय को वजह मानते हैं। आनंद राय क्या सोच रहे हैं? यह शाहरुख के लिए काफी आश्चर्यजनक था। यही नहीं रिपोर्ट में तो यहां तक कहा गया कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने डायरेक्टर का फोन उठाना भी बंद कर दिया।
3 of 5
shah rukh khan
शाहरुख और आनंद एल राय के बीच जब इस तरह की अफवाह उड़ रही हो तो चलिए बताते हैं कि इसके पीछे की सच्चाई क्या है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, शाहरुख और आनंद एल राय के बीच जो भी इस तरह की खबरें आ रही हैं उनमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। जीरो के रिलीज के बाद दोनों के रिश्ते सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shah rukh khan
लंबे समय से ऐसी खबरें थी कि शाहरुख अपनी ही हिट फिल्म का सीक्वल डान 3 पर जल्द काम करेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा। शाहरुख ने अपने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख किसी नए डायरेक्टर के साथ काम करना चाहते हैं। यही नहीं पिछले दिनों उन्होंने डायरेक्टर श्रीराम राघवन और मधुर भंडारकर से मुलाकात भी की थी। ऐसे में हो सकता है कि किसी नई फिल्म की स्क्रिप्ट को शाहरुख जल्द ही फाइनल कर दें।
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh khan
इससे पहले बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख ने कहा कि 'आमतौर पर ऐसा होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है तो आप दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं। मैं 3-4 महीनों के अंदर इन्वॉल्व हो जाता हूं लेकिन इस बार मुझे ऐसा फील नहीं हो रहा है। मेरा दिल परमिशन नहीं दे रहा है। मुझे बस लग रहा है कि मुझे और समय लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और ज्यादा किताबों को पढ़ना चाहिए।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।