फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से सालों बाद शाहरुख ने मांगी आमिर से मदद, वजह जान आप भी करेंगे 'सैल्यूट'

Fri, 23 Mar 2018 05:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Mar 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan asked aamir khan to help for salute
आमिर खान और शाहरुख खान

परफेक्शनिस्ट एक्टर कहे जाने वाले आमिर खान 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' करने के बाद बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाभारत पर बनने वाली मेगा बजट फिल्म सीरीज में आमिर खान प्रमुख भूमिका निभाएंगे। महाभारत के सीरीज के लिए 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का बजट होगा। आमिर ने महाभारत करने के लिए राकेश शर्मा की बायोपिक फिल्म 'सैल्यूट' छोड़ दी जिसके बाद यह फिल्म शाहरुख को ऑफर की गई और अब वह इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।

shah rukh khan asked aamir khan to help for salute
shah rukh khan

आमिर के मना करने के बाद राकेश शर्मा की बायोपिक पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। आमिर खान भी चाहते थे कि इस फिल्म को कोई ऐसा एक्टर करे जो फिल्म के साथ पूरा न्याय कर सके। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए पहले आमिर ने शाहरुख को फोन कर फिल्म करने की रिक्वेस्ट की थी। जिसके बाद शाहरुख को फिल्म की स्टोरी सुनाई गई जो उन्हें काफी पसंद आई।

shah rukh khan asked aamir khan to help for salute
shah rukh khan

अब सूत्रों से पता चला है कि, शाहरुख खान ने आमिर से इस फिल्म के लिए मदद मांगी है। दरअसल आमिर ने फिल्म करने की इच्छा जताई थी जिसके बाद उन्होंने कुछ रिसर्च भी की थी। ऐसे में शाहरुख ने राकेश शर्मा से जुड़ी जानकारी के लिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर से मदद मांगी। पहले आमिर ने शाहरुख को फोन किया अब शाहरुख ने आमिर से बात की, ऐसे में साफ जाहिर है कि दोनों खान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan asked aamir khan to help for salute
shah rukh khan

'सैल्यूट' के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं शाहरुख के हामी भरने के बाद उन्होंने भी राहत की सांस ली। गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान ने फिल्म 'स्वदेश' में NASA के साइंटिस्ट का किरदार निभाया था हालांकि यह पहला मौका होगा जब किंग खान किसी अंतरिक्ष यात्री की भूमिका में दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed