{"_id":"5ab31dcc4f1c1bc0078b6763","slug":"madhuri-dixit-production-house-first-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का की राह पर चलीं माधुरी दीक्षित, पति के साथ फिर से छा जाने की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का की राह पर चलीं माधुरी दीक्षित, पति के साथ फिर से छा जाने की तैयारी
Fri, 23 Mar 2018 05:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Madhuri Dixit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी मुस्कान से लोगों को दीवाना बनाने वाली माधुरी दीक्षित अब नई भूमिका में नजर आएंगी। एक्टिंग के अलावा अब माधुरी निर्माता भी बन गई हैं। माधुरी ने अपने पति श्रीराम नेने के साथ मिलकर इस नए प्रोफेशन में कदम रखा है। माधुरी दीक्षित ने खुद कुछ दिनों पहले यह जानकारी शेयर की थी।
2 of 6
माधुरी दीक्षित
अब उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म की शूटिंग का मुहूर्त क्लैप किया है। माधुरी के साथ उनके पति भी मौजूद रहे। माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह क्लैपबोर्ड को हिट करती नजर आईं।
3 of 6
Madhuri Dixit
माधुरी के प्रोडक्शन हाउस का नाम आरएनएम मूवी प्रोडेक्शन रखा गया है। पहली फिल्म एक मराठी फिल्म है। जिसका नाम '15 अगस्त' रखा गया है। प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात करते हुए माधुरी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि यह उनके एक्टिंग करियर से काफी अलग है। यहां मेरे पास फैसले लेने की आजादी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
माधुरी दीक्षित
बता दें कि, माधुरी दीक्षित इन दिनों फिल्म 'बकेट लिस्ट' से मराठी सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इसके अलावा बॉलीवुड में भी उनके पास कई फिल्में हैं। हाल ही में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने ट्वीट कर बताया था कि, एक फिल्म में जो रोल श्रीदेवी करने वालीं थीं वह अब माधुरी दीक्षित करेंगी।
विज्ञापन
5 of 6
माधुरी दीक्षित
माधुरी आखिरी बार एक्ट्रेस जूही चावला के साथ फिल्म 'गुलाब गैंग' में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। जिसमें माधुरी का दबंग अंदाज देखने को मिला था। 'गुलाब गैंग' के बाद वह किसी भी बड़ी फिल्म में नजर नहीं आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।