फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: डंकी के सेट से फिर वायरल हुए शाहरुख के कई वीडियो, सुपरमार्केट में दिखे किंग खान

Sun, 20 Nov 2022 08:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 20 Nov 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Dunki Shooting Saudi Arabia Jeddah Actor Supermarket Video goes viral on Internet
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म का लोगों को काफी समय से इंतजार है। अगले साल उनकी 'जवान' और 'डंकी' फिल्म भी रिलीज होने जा रही है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही डंकी की शूटिंग शाहरुख ने हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दाह में शुरू की है। विदेश में अपने फेवरेट एक्टर को देखकर वहां मौजूद फैंस का खुशी का ठिकाना नहीं रहा और देखते ही देखते फिल्म के सेट पर फैंस का जमावड़ा लग गया।


Uunchai Box Office Collection: 'ऊंचाई' के कलेक्शन ने फिर पकड़ी रफ्तार, 10वें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Shah Rukh Khan Dunki Shooting Saudi Arabia Jeddah Actor Supermarket Video goes viral on Internet
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के सेट से सुपरस्टार की कुछ तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्ट पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैन ने सेट से जुड़ी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''शाहरुख खान की फिल्म डंकी की जेद्दाह में शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में सिक्योरिटी थी। तस्वीरें और वीडियो बनाने की बिलकुल भी इजाजत नहीं थी। यह फिल्म बहुत बड़ी हिट होने वाली है क्योंकि इसमें सबकुछ ताजा नजर आ रहा है। आपको  शुभकामनाएं शाहरुख खान।'' 

Shah Rukh Khan Dunki Shooting Saudi Arabia Jeddah Actor Supermarket Video goes viral on Internet
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक दूसरे यूजर ने शाहरुख खान का सुपरमार्केट में शॉपिंग करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख को ब्राउन जैकेट और ब्लैक पैंट में देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने ट्विटर पर लिखा, 'शाहरुख खान का लेटेस्ट वीडियो..।' 
Drishyam 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 2' की आंधी, तीसरे दिन का कलेक्शन जानकर रह जाएंगे हैरान


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Dunki Shooting Saudi Arabia Jeddah Actor Supermarket Video goes viral on Internet
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि किंग खान की फिल्म 'डंकी' को अगले साल के आखिर में रिलीज करने की तैयारी है। यह पहला मौका है जब राजकुमार हिरानी और शाहरुख एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। राजू हिरानी ने अब तक कुल पांच फिल्मों का निर्देशन किया है  जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं। 
Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर ने पहन लिए ऐसे कपड़े, किसी ने बताया बेडशीट, कोई बोला झाड़ू ड्रेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed