बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की बीती कुछ फिल्में भले की फ्लॉप साबित हुई हों, लेकिन उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दर्शकों के दिल जीता है। शाहरुख खान ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम भी किया। बड़े पर्दे पर उनकी जोडी कई अभिनेत्रियों के साथ देखने को मिली, लेकिन उन्हें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का भाई बनने का आज तक अफसोस है।
20 साल पहले इस फिल्म में ऐश्वर्या के भाई बने थे शाहरुख, अभिनेता ने कहा था- 'मेरे लिए सबसे ज्यादा शर्मनाक बात'
ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान ने पहली बार एक साथ फिल्म जोश में काम किया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने शाहरुख की बहन का किरदार निभाया था। बड़े पर्दे पर दर्शकों को जोश फिल्म काफी पसंद आई, साथ ही शाहरुख खान और ऐश्वर्या बच्चन की भाई-बहन की जोड़ी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन शाहरुख खान को उनका भाई बनना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इस बात का खुलासा उन्हें खुद एक अवॉर्ड शो में किया।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया साल 2018 लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड शो से जुड़ा ऐश्वर्या राय बच्चन और शाहरुख खान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या अवॉर्ड लेने के बाद बॉलीवुड के कई सहयोगी कलाकारों की शुक्रिया अदा करती हैं, तभी मंच पर मौजूद शाहरुख खान बात करते हुए उनके पास आते हैं वह माइक अपने हाथ में लेते हुए कहते हैं, 'दुनिया भर के कलाकार आपके साथ काम करने को बेताब रहते हैं और चाहते हैं कि आपके साथ एक लव स्टोरी वाली फिल्म जरूर करें, लेकिन इस मामले में मेरी किस्मत कभी मेरे साथ नहीं रही।'
Aishwarya's speech after receiving the award from SRK. (Part 1)
Mentions Hema Malini, Zeenat Aman, Rekha, Madhuri Dixit, Kajol.
"We love you and miss you Sri ji" #LuxGoldenRoseAwards pic.twitter.com/adB9IBGepI
शाहरुख खान कहते हैं, 'जब हमने साथ में पहली फिल्म की थी तो हम दोनों भाई-बहन बने हुए थे और यह मेरे लिए सबसे ज्यादा शर्मनाक बात थी। पहले जब मुझे पता चला कि फिल्म में ऐश्वर्या है तो मैं काफी खुश हुआ लेकिन जब स्क्रिप्ट पढ़ी तो मेरी खुशी गायब हो गई।' शाहरुख खान ने कहा, 'यह बहुत ही दुखद था कि आप विश्व की सबसे खूबसूरत महिला के साथ काम कर रहे है लेकिन वह आपकी बहन के रोल में है।'
अपनी बात को खत्म करते हुए शाहरुख बोले, 'इस बारे में मैं आज भी सोचता हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि मैं जरूर ऐश्वर्या जैसा दिखता हूं इसीलिए मुझे इनका भाई बनाया गया होगा।' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इन दोनों कलाकार के फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस वीडियो को Stevie Budd नाम के यूजर ने ट्विटर पर साझा किया है।
पढ़ें: फिल्मी सितारों के इलाकों में तेजी से बढ़ा कोरोना, संक्रमण, अभिनेत्री नयना मुके की सोसाइटी भी सील
