फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: 'फिल्म का नाम डंकी क्यों रखा?' फैन के इस सवाल का शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब, बोले- हंकी या मंकी समझिए

Wed, 22 Nov 2023 05:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 22 Nov 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan finally reveals why Rajkumar Hirani directorial is titled Dunki and explains its meaning
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान अपने दोनों प्रोजेक्ट 'पठान' और 'जवान' की जबर्दस्त सफलता से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' को लेकर भी खूब चर्चा में चल रहे हैं।  राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित, फिल्म का टीजर और फिल्म का पहला ट्रैक 'लुट पुट गया' पहले से ही इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस बीच अभिनेता ने अपने फैंस को फिल्म के नाम का अर्थ समझाया है।

Shah Rukh Khan finally reveals why Rajkumar Hirani directorial is titled Dunki and explains its meaning
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk

शाहरुख आए दिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के लिए 'आस्क एसआरके' सेशन आयोजित करते हैं और अपने फैंस के सवालों का दिलचस्प जवाब भी देते हैं। हाल ही में, किंग खान ने #AskSRK आयोजित किया, जहां एक प्रशंसक ने फिल्म का शीर्षक 'डंकी' रखने के पीछे का कारण पूछा और अभिनेता ने काफी दिलचस्प जवाब दिया।

Bollywood: बॉक्स ऑफिस पर इन 100 करोड़ी फिल्मों का हुआ बुरा हाल, लिस्ट में सलमान-आमिर की फिल्में भी हैं शामिल

Shah Rukh Khan finally reveals why Rajkumar Hirani directorial is titled Dunki and explains its meaning
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk

शाहरुख खान ने एक्स  पर #AskSRK सत्र आयोजित किया, जहां कई प्रशंसकों ने अभिनेता की टाइमलाइन पर अपने सवाल पूछे। इसी के बीच, एक प्रशंसक ने पूछा,  सर फिल्म का नाम 'डंकी' रखने का कारण बता सकते हैं।" इसके जवाब में, शाहरुख ने हमेशा की तरह दिलचस्प लेकिन मजाकिया जवाब देते हुए कहा, “डनकी सीमाओं के पार एक अवैध यात्रा का वर्णन करने का एक तरीका है। इसका उच्चारण डंकी होता है। इसका उच्चारण फंकी...हंकी...या हां मंकी जैसा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan finally reveals why Rajkumar Hirani directorial is titled Dunki and explains its meaning
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk
अभिनेता के इस मजाकिया अंदाज के फैंस कायल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख का यही अंदाज उन्हें सबसे हटकर बनाता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शाहरुख फिल्म की रिलीज से पहले किसी भी चीज का खुलासा नहीं करेंगे।' एक और यूजर ने लिखा, 'शाहरुख की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।'
 

R Madhavan: जूही चावला के साथ घर बसाना चाहते थे आर. माधवन, अभिनेता ने अपनी मां के सामने रखी थी इच्छा


 
विज्ञापन
Shah Rukh Khan finally reveals why Rajkumar Hirani directorial is titled Dunki and explains its meaning
डंकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बीच, 'पठान' और 'जवान' की मेगा सफलता के बाद शाहरुख 2023 में हैट्रिक की तलाश में हैं। वह दिसंबर में राजकुमार हिरानी निर्देशित 'डंकी' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि, 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है और फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed