बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और उनके बेेटे आर्यन काफी चर्चा में हैं। ये दोनों हॉलीवुड फिल्म द लायन किंग में अपनी आवाज देंगे। इस बात का खुलासा होते ही हर कोई किंग खान और उनके बेटे की चर्चा कर रहा है। डिजनी अपनी सुपरहिट फिल्म द लायन किंग का नया संस्करण अगले महीने रिलीज करने जा रहा है। इस फिल्म के हिंदी संस्करण में शाहरुख खान और उनके बेटे अपनी आवाज दे रहे हैं।
2 of 5
aryan khan
- फोटो : file photo
फिल्म की कहानी जंगल के राजा मुफासा और उसके बेटे सिम्बा की है। खबरों की मानें तो द लॉयन किंग के हिंदी संस्करण में मुफासा की आवाज बने हैं शाहरुख खान और आर्यन की आवाज सुनाई देगी मुफासा के बेटे सिम्बा के तौर पर। एक तरफ जहां शाहरुख खान के फैंस पिता और बेटे की एक ही पर्दे पर आवाज सुनने के लिए एक्साइटेड हैं वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान और आर्यन को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है।
3 of 5
Aryan Khan
- फोटो : Twitter/Gauri Khan
खास बात ये है कि फिल्म द लायन किंग से आर्यन के आवाज देने की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर एक बार फिर से नेपोटिज्म की चर्चा शुरू हो गई है। साथ ही कई यूजर्स शाहरुख खान को जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। Aishik Sinha ट्विटर पर लिखते हैं- 'इंडियन लोगों ने वंशवाद राजनीतिक को खत्म कर दिया, लेकिन बॉलीवुड में इस नियम को खत्म करने में असमर्थ रहे हैं।'
4 of 5
aryan khan shah rukh khan
- फोटो : file photo
Abhinav Shah लिखते हैं- 'शाहरुख खान ने नेपोटिज्म का नया आविष्कार किया है।' GOKU ने लिखा- '#TheLionKing पैसे में कितनी पावर होती है, वेलकम टू नेपोटिज्म क्लब।' Kunal ने तो शाहरुख खान को नेपोटिज्म का किंग तक बोल दिया। इसके अलावा शाहरुख खान को लेकर सोशल मीडिया पर और भी कई भद्दे कमेंट किए गए हैं।
5 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
वहीं अमर उजाला से द लायन किंग पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा है कि, ‘द लॉयन किंग ऐसी फिल्म है जिस पर मेरा पूरा परिवार फिदा रहा है। हमारे दिल में इस फिल्म के लिए हमेशा एक खास जगह रही है। एक पिता के तौर पर मैं मुफासा के किरदार को शिद्दत से महसूस कर सकता हूं और जिस तरह का रिश्ता वह अपने बेटे के साथ साझा करता है, वह मेरे दिल के बहुत करीब है।
लॉयन किंग की विरासत समय से परे है और इस कालजयी कहानी के नए अवतार में अपने बेटे आर्यन के साथ काम करना ही इसे मेरे लिए बहुत खास बना देता है। हम सबसे ज्यादा इस बात से उत्साहित हैं कि अबराम इस फिल्म को देखने वाला है।’