फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: ‘पठान’ से पहले इन फिल्मों में दिखेगा किंग खान का चार्म, जानें स्क्रीन पर कितनी देर आएंगे नजर

Fri, 24 Jun 2022 01:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 24 Jun 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Has 20 Minutes Role In Ranbir Kapoor Brahmastra and R Madhavan Rocketry the Nambi Effect before Pathaan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान पिछले चार से बड़े पर्दे से दूर रहे हैं। तीन फिल्मों से उनकी वापसी की घोषणा के बाद से फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने के बेताब हैं। हालांकि ये फिल्में 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके लिए फैंस को इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन उससे पहले शाहरुख खान 'ब्रह्मास्त्र' और 'रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट' में कैमियो करते नजर आएंगे, ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड है। इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए अब किंग खान के कैमियो से जुड़ी अपडेट सामने आई है।

Shah Rukh Khan Has 20 Minutes Role In Ranbir Kapoor Brahmastra and R Madhavan Rocketry the Nambi Effect before Pathaan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर में शाहरुख खान की झलक दिखाई दी थी, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस फिल्म का हिस्सा है। इसके बाद जानकारी सामने आई थी कि वह फिल्म में साइंटिस्ट का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, 'रॉकेट्री' में भी शाहरुख दिखाई देंगे, जिसकी जानकारी आर माधवन ने दी थी। आर माधवन ने बताया था कि अपने रोल के लिए उन्होंने कोई फीस चार्ज नहीं की है।

Shah Rukh Khan Has 20 Minutes Role In Ranbir Kapoor Brahmastra and R Madhavan Rocketry the Nambi Effect before Pathaan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान 'ब्रह्मास्त्र' और 'रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट' में 20 मिनट तक दिखाए देंगे। दोनों ही फिल्मों में उनका अहम रोल होगा। ऐसे में ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है कि उन्हें 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' तक की रिलीज का इंतजार नहीं करना होगा और वह पहले ही शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Has 20 Minutes Role In Ranbir Kapoor Brahmastra and R Madhavan Rocketry the Nambi Effect before Pathaan
ब्रह्मास्त्र, रॉकेट्री - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट' की कहानी वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म 1 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed