{"_id":"5af001614f1c1b3b0a8b8b0a","slug":"shah-rukh-khan-kajol-and-rani-mukerji-may-first-guests-koffee-with-karan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का-विराट को नहीं मना पाए करण जौहर, अब 20 साल बाद एक बार फिर ये तिकड़ी दिखेगी साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का-विराट को नहीं मना पाए करण जौहर, अब 20 साल बाद एक बार फिर ये तिकड़ी दिखेगी साथ
Mon, 07 May 2018 06:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
koffee with karan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म मेकर करण जौहर बॉलीवुड के उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो सभी सितारों के करीब हैं। तभी तो उन्हें हर गॉसिप का पता होता है और सभी उन्हें अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर भी करते हैं। यही वजह है कि सेलिब्रिटी टॉक शो 'कॉफी विद करण' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
2 of 5
virat anushka
दरअसल, करण जौहर का टॉक शो 'कॉफी विद करण' काफी पॉपुलर हैं। जिसे देखकर लगता है कि हर स्टार इस शो में एक बार तो जरूर आना चाहता है। चर्चा थी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस शो के पहले गेस्ट हो सकते हैं लेकिन दोनों ने इस शो में आने से मना कर दिया है।
3 of 5
अब खबर आई है कि 'कॉफी विद करण' सीजन 6 में करण जौहर के करीबी दोस्त शामिल होंगे। मिड डे के मुताबिक, 'कुछ कुछ होता है' में नजर आई जोड़ी शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी एक साथ आएंगे। माना जा रहा है तीनों सितंबर में एपिसोड की शूटिंग करेंगे जबकि अक्टूबर से शो ऑन एयर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'कुछ कुछ होता है' 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी। इसी साल फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो जाएंगे। जिसकी वजह से करण खुद भी चाहते हैं कि शाहरुख, काजोल और रानी की यह तिकड़ी पहले गेस्ट के रूप में आए। दर्शक भी इन तीनों को एक बार फिर से एक साथ जरूर देखना चाहेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
KARAN JOHAR
- फोटो : SELF
इससे पहले खबरें आई थीं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को इसके शुरुआती एपिसोड में लाने की तैयारी चल रही है। दोनों ने शादी के बाद से अब तक कहीं भी एक साथ कोई इंटरव्यू नहीं दिया है लेकिन करण जौहर दोनों को साथ लाने में नाकाम रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।