फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूं हीं दांव पर नहीं लगी शाहरुख खान की बादशाहत, इन 8 फिल्मों ने किया बेड़ा गर्क

Fri, 10 May 2019 03:48 PM IST
shrilata biswas श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 10 May 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan most criticize 8 movies who effect his career
shah rukh khan - फोटो : file photo

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान फिलहाल अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। उनकी अगली फिल्म का सभी को इंतजार है लेकिन वो कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते। पिछले कुछ समय की उनकी फिल्मों पर नजर डालें तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, हालांकि एक-दो फिल्मों ने ठीक-ठाक बिजनेस किया भी है लेकिन फिल्म के साधारण कंटेट को लेकर सवाल उठे। शाहरुख भी इन सब से अच्छी तरह वाकिफ हैं तभी तो वो अगली कोई भी फिल्म बहुत सोच-समझकर करना चाहते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि शाहरुख की वो कौन सी 8 फिल्में रहीं जिनसे उनकी बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा।

shah rukh khan most criticize 8 movies who effect his career
Jab Tak Hai Jaan - फोटो : file photo

जब तक है जान
शाहरुख खान की फ्लॉप फिल्मों का सिललिसा शुरू हुआ साल 2012 में रिलीज हुई जब तक है जान से। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। 

shah rukh khan most criticize 8 movies who effect his career
chennai express

चेन्नई एक्सप्रेस
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस तो अच्छा किया लेकिन आलोचकों ने फिल्म की कहानी को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। मसाला फिल्मों के ढर्रे जैसी बनी इस फिल्म के लिए शाहरुख खान की भी आलोचना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan most criticize 8 movies who effect his career
happy new year - फोटो : file photo

हैप्पी न्यू ईयर
फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में शाहरुख खान एक बार फिर से खुद को दोहराते हुए ही नजर आए। फिल्म में वो ये संदेश देते हैं कि जिंदगी हारने वालों को दूसरा मौका देती है। उबाऊ कंटेट की वजह से फिल्म देखकर निकले दर्शकों ने शाहरुख को भी खूब खरी खोटी सुनाई। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की भी मुख्य भूमिका है।

विज्ञापन
shah rukh khan most criticize 8 movies who effect his career
dilwale - फोटो : file photo

दिलवाले
क्रिसमस 2015 के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए रोहित शेट्टी ने एक बार फिर से दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसा करिश्मा करना चाहा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसमें शाहरुख खान के साथ काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन की मुख्य भूमिका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed