शाहरुख खान ने जीरो के बाद अभी तक किसी फिल्म को साइन नहीं किया है। फिलहाल वो परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। साथ ही दूसरे इवेंट्स में उन्हें हिस्सा लेते हुए स्पॉट किया जाता रहा है। शाहरुख अक्सर अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। एकबार फिर से उनके तीनों बच्चेे एक साथ नजर आ रहे हैं।
अबराम को गोद में लेकर बड़े भाई आर्यन खान ने दिया पोज, सुहाना का भी दिखा स्टाइलिश अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शाहरुख ने छोटेे बेटे अबराम के बर्थडे की ये तस्वीर शेयर की है। जिसमें आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम हैं। शाहरख के तीनों बच्चों की ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई।
My Trio of Sugar & Spice & everything Nice....and oh yeah! Gauri’s too. pic.twitter.com/KwtWYZa51m
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) June 3, 2019
बता दें कि आर्यन फिलहाल कैलिफोर्निया में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। पहले ऐसी भी खबरें थीं कि करण जौहर, आर्यन खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को साथ में कास्ट करना चाहते हैं। एक इंटरव्यू में जब शाहरुख खान से आर्यन के करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'आर्यन एक्टर नहीं बनना चाहते वो फिल्में बनाना चाहते हैं। अमेरिका में अभी वो इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं।'
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के बारे में बात करें तो उनके बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। सुहाना फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही बहुत फेमस हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई फैंस पेज भी हैं।