बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है और एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए फैंस का उत्साह हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। किंग खान लगातार फिल्म के प्रमोशन के लिए व्यस्त हैं। अगले चार दिनों में शाहरुख खान जवान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। ऐसे में फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए अभिनेता ने एक बार फिर एक्स (ट्विटर) पर आस्क 'एसआरके सेशन' शुरू किया, जिसमें एक बार फिर वह फैंस के सवालों के मजेदार जवाब देते नजर आए, लेकिन इस बार उनका अलग रूप भी देखने को मिला।
Jawan: 'जवान' की एडवांस बुकिंग असली है या कॉर्पोरेट? यूजर के सवाल पर भड़के शाहरुख खान, कहा- घटिया बातें मत करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसमें भी फिल्म ने रिकॉर्ड बना दिया है। पूरे भारत में दो लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। एक यूजर ने एडवांस बुकिंग से जुड़ा सवाल पूछ लिया, जिस पर शाहरुख ने क्रूर जवाब देते हुए उन सभी यूजर्स की बोलती बंद कर दी, जिन्हें एडवांस बुकिंग की संख्या जूठी लग रही है।
Rahul Mahajan: नताल्या से तालक के बाद अपने आप को संभाल नहीं पा रहे राहुल महाजन, डॉक्टर के काट रहे चक्कर
दरअसल, एक यूजर ने शाहरुख को चकमा देने की कोशिश की और उनसे पूछा कि क्या एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड की संख्या वास्तविक है या क्या मार्केटिंग टीम ने फिल्म के आसपास प्रचार पैदा करने के लिए कॉर्पोरेट बुकिंग की थी। जवान का कितना बुकिंग सहयोग है और कितना रियल? इस ट्वीट पर शाहरुख की नजर पड़ी और उन्होंने उसे कड़ा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें मत करो यार। सभी के लिए सकारात्मक विचार और अच्छी भावनाएं रखें। जीवन के लिए बेहतर है।
Yeh social media waali ghatia baatein mat karo yaar. Have positive thoughts and good feelings for all. Better for life. #Jawan https://t.co/1mWv5qPH3O
Gadar 2 Success Party: 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में क्यों नहीं दिखे अक्षय कुमार? यह बड़ी वजह आई सामने
एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा, लोग कभी-कभी इतने मतलबी, असभ्य और नफरत से भरे होते हैं। इन सबके बाद भी आप लोगों के प्रति इतने शांत, विनम्र और प्रेमपूर्ण कैसे रहते हैं?" इस पर किंग खान ने जवाब दिया, "लोग तो लोग हैं, हर किसी की अपनी मान्यताएं हैं, लेकिन किसी को अपनी मान्यताओं और सकारात्मकता के साथ रहना होगा। अपने विचारों के साथ एक व्यक्ति बनें।
People are people everyone has their beliefs….but one has to stay with one’s own beliefs and positivity. Be an individual with your own thoughts. #Jawan https://t.co/o3AUEXpu3O
Bollywood: आयुष्मान से पहले फिल्म में लड़की बन चुके हैं ये सितारे, बॉक्स ऑफिस पर कराई थी नोटों की बारिश
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की बात करें तो यह सात सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा, विजय सेतुपति और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है।
#AskSRK: बेटे अबराम को भाया जवान का गाना 'चलेया', आस्क एसआरके सेशन में किंग खान ने किया दिलचस्प खुलासा