{"_id":"6184d5b876a78c7bf71af7c4","slug":"shah-rukh-khan-son-aryan-khan-appear-ncb-office-in-drugs-case-after-gets-bail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Drug Case: जमानत मिलने के बाद पेशी के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंचे आर्यन खान, हर हफ्ते लगानी है हाजिरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Drug Case: जमानत मिलने के बाद पेशी के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंचे आर्यन खान, हर हफ्ते लगानी है हाजिरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 05 Nov 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आर्यन खान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग मामले को लेकर चर्चा में हैं। आर्थर रोड जेल में लगभग 26 दिन बिताने के बाद, उन्हें 28 अक्तूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी और 30 अक्तूबर को उनकी रिहाई हुई। आर्यन को जमानत देते हुए कोर्ट ने 14 शर्तें लगाई हैं, जिनमें से एक यह है कि उन्हें हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
आर्यन खान आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के समक्ष पेश हुए। बेल मिलने के बाद आर्यन की यह पहली पेशी है।
Mumbai | Aryan Khan appears before Narcotics Control Bureau, to mark his weekly (every Friday) presence before the agency, as per one of the conditions set by Bombay High Court while granting him bail in drugs-on-cruise case pic.twitter.com/c8SKIBtjNP
बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई थी ये शर्तें
आर्यन फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। उन्हें अपना पासपोर्ट जब्त कराना होगा। अगर वे देश से बाहर जाना चाहेंगे तो इसके लिए अदालत की अनुमति लेनी होगी। इतना ही नहीं आर्यन अरबाज मर्चेंट जैसे दोस्तों और मामले के आरोपियों से बात नहीं करेंगे और मीडिया से भी बातचीत नहीं करेंगे। आर्यन को शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच एनसीबी दफ्तर में पेश होना होगा।
3 of 4
आर्यन खान
- फोटो : ANI
आर्यन खान को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी गई थी। कोर्ट द्वारा जारी किए गए किसी भी कंडीशन के उल्लंघन की स्थिति में एनसीबी के पास आर्यन की जमानत को रद्द करने का आग्रह करने का अधिकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिरौती के एंगल से होगी जांच
आर्यन खान के केस में अब मुंबई पुलिस ने फिरौती के एंगल से जांच शुरू कर दी है। प्रभाकर के बयान के मुताबिक एनसीबी के गवाह किरण गोसावी ने पूजा ददलानी से पैसे के बदले आर्यन को गिरफ्तारी से बचाने की बात कही थी। मुंबई पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट केपी गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।