सब्सक्राइब करें

Aryan khan: शाहरुख के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज की शूटिंग शुरू, 'स्टारडम' के सेट से वायरल हुई खास तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 04 Jul 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan son Aryan Khan directorial web series Stardom shooting stars photo goes viral from set
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के दोनों बच्चे बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। एक तरफ जहां शाहरुख की बेटी सुहाना खान 'द आर्चिज' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर सुपरस्टार के बेटे आर्यन खान निर्देशन की दुनिया में किस्मत आजमाने वाले हैं। आर्यन खान एक वेब सीरीज के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करेंगे, जो भारतीय फिल्म उद्योग की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के जरिए निर्मित की जाएगी। अब वेब सीरीज की शूटिंग जोर-शोर से शुरू हो गई है और सेट से एक तस्वीर वायरल हो रही है।

Trending Videos
Shah Rukh Khan son Aryan Khan directorial web series Stardom shooting stars photo goes viral from set
आर्यन खान - फोटो : Instagram

वेब सीरीज के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक क्रू मेंबर को क्लैपरबोर्ड पकड़े हुए दिखाया गया है, जिसमें निर्देशक के रूप में आर्यन खान का नाम लिखा हुआ है, जबकि डीओपी के रूप में जय ओझा का नाम लिखा हुआ है। यह तस्वीर मूल रूप से सिनेमैटोग्राफर जय ओझा के जरिए इंस्टाग्राम पर साझा की गई थी, जो 'गली बॉय', 'तूफान', 'मेड इन हेवन' सहित अन्य परियोजनाओं में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ट्रेलर में अनन्या पांडे को देखा क्या? रणवीर संग मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan son Aryan Khan directorial web series Stardom shooting stars photo goes viral from set
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान की वेब सीरीज का नाम स्टारडम बताया जा रहा है। बता दें कि यह सीरीज फिल्म उद्योग की पृष्ठभूमि पर आधारित है इसे आर्यन ने लिखा और निर्देशित किया है, दरअसल, वह शो रनर भी हैं। यह छह एपिसोड का शो है और आने वाले कुछ महीनों में अधिक जानकारी सामने आएगी।

Satya: 'गर्लफ्रेंड की वजह से राम गोपाल वर्मा ने फिल्म का नाम रखा था 'सत्या', 25 साल बाद किया दिलचस्प खुलासा


 
Shah Rukh Khan son Aryan Khan directorial web series Stardom shooting stars photo goes viral from set
आर्यन खान - फोटो : Amar ujala

पिछले साल दिसंबर में आर्यन खान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर एक फिल्म निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की पुष्टि की थी, जिसमें मेज पर एक पुस्तिका रखी हुई दिखाई दे रही थी। इसके ऊपर 'फॉर आर्यन खान' लिखा हुआ था और स्क्रिप्ट के ऊपर आर्यन का हाथ रखा हुआ था। सामने एक क्लैपबोर्ड रखा हुआ था, जिस पर 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' लिखा हुआ था।

Kajol: जब शाहरुख खान के अभिनय सीखने की सलाह को काजोल ने किया था नजरअंदाज, फिर आ गई थी इंडस्ट्री छोड़ने की नौबत


 
विज्ञापन
Shah Rukh Khan son Aryan Khan directorial web series Stardom shooting stars photo goes viral from set
आर्यन खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक, आर्यन खान के डायरेक्शन में बनने वाली वेब सीरीज 'स्टारडम' का प्रीमियर अगले साल ओटीटी पर होगा। कैमरे के पीछे से आर्यन खान धमाल मचाने को तैयार हैं। वहीं, शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना खान जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। इस म्यूजिकल फिल्म में सुहाना के अलावा अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और खुशी कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

Bollywood: इन सेलेब्स के बच्चों ने फॉलो किया माता-पिता का रूटीन, योग में अपने पेरेंट्स को देते है कड़ी टक्कर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed