{"_id":"5feab8dd6218f6410c173aa7","slug":"shah-rukh-khan-son-aryan-khan-plays-guitar-sung-a-song-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान के बेटे आर्यन का गिटार बजाते हुए वीडियो वायरल, पिता की तरह दिखा अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान के बेटे आर्यन का गिटार बजाते हुए वीडियो वायरल, पिता की तरह दिखा अंदाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान
- फोटो : instagram/aryankhanfanclub
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जहां कैमरा फ्रेंडली हैं वहीं बड़े बेटे आर्यन खान लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। आर्यन बहुत ही कम पैपराजी के सामने आते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गिटार बजाते नजर आ रहे हैं।
2 of 5
आर्यन खान
- फोटो : instagram/aryankhanfanclub
आर्यन खान का यह अंदाज पहली बार देखने को मिला है। उनके हाथ में गिटार है और वह चार्ली पुथ के गाने Attention को गा रहे हैं। आर्यन के आस-पास उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के प्रशंसक आर्यन की तारीफें करते नहीं थक रहे।
आर्यन खान फिलहाल अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बीते साल रिलीज हुई फिल्म द लायन किंग के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान के साथ अपनी आवाज दी थी। शाहरुख ने फिल्म में मुफासा के लिए डब किया जबकि आर्यन ने सिंबा के किरदार को अपनी आवाज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
उल्लेखनीय है कि आर्यन खान जब सात साल के थे तो उन्होंने डिजनी की ही एक और फिल्म द इनक्रेडिबल्स के हिंदी संस्करण में एक छोटे बच्चे के रोल के लिए डबिंग की थी, तब उनके पिता शाहरुख खान ने फिल्म के लीड किरदार को अपनी आवाज दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस लंबे समय से शाहरुख के बेटे के डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की आर्यन की दिलचस्पी अभिनय के क्षेत्र में नहीं है। वह निर्देशन करना चाहते हैं। एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि 'आर्यन ने एक दिन मुझसे कहा कि अगर वह अभिनेता बना और सफल रहा तो लोग इसके लिए उसकी क्षमता को क्रेडिट नहीं देंगे बल्कि यह कहा जाएगा कि परिवार का फायदा मिला है। अगर वह सफल नहीं हो पाया तो कहा जाएगा कि उसने अपने पिता की विरासत को बर्बाद कर दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।